वापस जाने से पहले मीडिया पर मेहरबान हुईं रेहाना, गले में हाथ डालकर दिए पोज

    हॉलीवुड की जानीमानी सिंगर रेहाना ने जाने से पहले मीडिया के साथ जमकर पोज दिए। 

    वापस जाने से पहले मीडिया पर मेहरबान हुईं रेहाना, गले में हाथ डालकर दिए पोज

    मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीती रात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग इवेंट का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में देश विदेश के जानेमाने सेलेब्स रंग जमाने पहुंचे थे। इस लिस्ट में मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग, शाहरुख खान, सुहाना, आर्यन, गौरी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सचिन तेंदुलकर, कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी, श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नव्या नंदा,करिश्मा कपूर, विधु विनोद चोपड़ा,जहीर खान, हार्दिक पांड्या, रानी मुखर्जी, अयान मुखर्जी, जाह्नवी कपूर, ओरी, सलमान खान, जे ब्राउन और एडम ब्लैकस्टोन जैसे सितारों का नाम शामिल है। 

    अंबानी परिवार ने शादी की हर रस्म को खास बनाने के काफी खास तैयारी की थी। इस दौरान हॉलीवुड की जानीमानी सिंगर रेहाना ने एक शानदार परफॉर्मेंस पेश की। बीती रात रेहाना ने बड़े ही बोल्ड अंदाज में स्टेज पर एंट्री की। जिसके बाद रेहाना ने अपने हिट गानों के जरिए लोगों का मनोरंजन किया। स्टेज पर रेहाना होने वाले दुल्हा दूल्हन का नाम लेती दिखीं। 

    इस दौरान रेहाना ने राधिका मर्चिंट का नाम गलत लिया। परफॉर्मेंस पूरी होते ही रेहाना इंडिया से रवाना हो गई हैं। आज सुबह ही रेहाना को जामनजर एयरपोर्ट पर देखा गया। एयरपोर्ट पर मीडिया को देखते ही रेहाना उनके पास जा पहुंचीं। मौका मिलते ही रेहाना ने मीडिया और वहीं पर मौजूद पुलिसवालों के साथ पोज दिए। रेहाना को देखकर लग रहा है कि जैसे अपने फैंस को रेहाना बहुत सालों से जानती हैं। 

    रेहाना के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। रेहाना इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रेहाना भले ही इंडिया से चली गई हों लेकिन फैंस अभी भी उनको मिस कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर रेहाना इंडियन लुक में नजर आईं। एयरपोर्ट पर पूरे समय रेहाना स्माइल करती नजर आईं। रेहाना के परफॉर्मेंस की वीडियोज अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।  

    Tags