राम चरण बनेंगे एक बेटी के पिता, RRR एक्टर ने गलती से रिवील कर दिया जेंडर?

    राम चरण की पत्नी उपासना बेटी को देंगी जन्म? आरआरआर एक्टर ने गलती से बोली ये बात

    राम चरण बनेंगे एक बेटी के पिता, RRR एक्टर ने गलती से रिवील कर दिया जेंडर?

    साउथ के सुपरस्टार राम चरण पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी उपासना मां बनने वाली हैं। पिछले साल 15 दिसंबर, 2022 को ही उपासना की प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया गया था। ये कपल शादी के करीब 10 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहा है। इस बीच आरआरआर एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपने बच्चे के बारे में बात की और गलती से बता दिया कि वो एक बेटी के पिता बनने वाले हैं। अब ये उनकी जुबान से गलती से हुआ या सच में ऐसा है ये तो बाद में ही पता चलेगा।

    दरअसल अपने एक इंटरव्यू में अपने बच्चे के बारे में बात करते हुए राम चरण ने अंग्रेजी के Her शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, ''मेरी पहली जान उपासना है। दूसरी जान मेरा पालतू डॉग राइम है और तीसरी जाने आने वाली है।'' (And my 3rd Jaan is on her way)

    हाल ही में उपासना की गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। राम चरण की पत्नी काफी प्यारी लग रही ही थीं। एक्टर राम चरण पिछली बार फिल्म आरआरआर में नजर आए थे। एसएस राजामौली की इस फिल्म के गाने नाटू नाटू को ऑस्कर भी मिला है। एक्टर की पत्नी उपासना भी ऑस्कर्स अवॉर्ड में पहुंची थीं। 

    राम चरण चिरंजीवी के बेटे हैं। चिरंजीवी ने भी अपने टाइम पर जमकर फैंस को एंटरटेन किया था और अब राम चरण भी साउथ के जबरदस्त सुपरस्टार्स में से एक हैं। राम चरण की अब आने वाली फिल्मों का भी इंतजार हो रहा है। राजामौली ने आरआरआर 2 तो बनाने के बारे में कहा है लेकिन इसको बनने में काफी टाइम लगेगा। इससे पहले राम चरण RC15 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्मे में वो बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी संग नजर आएंगे। इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार हो रहा है। फिलहाल एक्टर इसकी शूटिंग में बिजी है। इसका अभी नाम तय होना भी बाकी है।

    Tags