तलाक के बाद नागा चैतन्य को माफ करने के लिए राजी हुईं सामंथा? सोशल मीडिया पर कर डाला ये काम

    नागा चैतन्य के साथ कुछ तस्वीरें अनआर्काइव कर डाली हैं। सामंथा की इस हरकत की वजह से फैंस के बीच हंगामा मच गया है। 

    तलाक के बाद नागा चैतन्य को माफ करने के लिए राजी हुईं सामंथा? सोशल मीडिया पर कर डाला ये काम

    साउथ की जानीमानी अदाकारा सामंथा रुथप्रभु अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। साल 2021 में नागा चैतन्य के साथ तलाक लेकर सामंथा रुथप्रभु ने सबको चौंका दिया था। तलाक होने के बाद सामंथा रुथप्रभु ने अपना सारा ध्यान काम पर लगा दिया था। जिसके बाद खबर आई कि सामंथा रुथप्रभु बीमार पड़ गई हैं। खतरों को सिलसिला यहीं नहीं थमा। जल्द ही पता चला कि सामंथा रुथप्रभु ने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले लिया है। हाल ही में सामंथा रुथप्रभु को वेकेशन के मजे लेते हुए देखा गया था। इसी बीच सामंथा रुथप्रभु को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। 

    ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो सामंथा रुथप्रभु और नागा चैतन्य का पैचअप हो गया है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सामंथा रुथप्रभु की एक हरकत ने फैंस को ऐसा सोचने पर मजबूर कर दिया है। हाल ही में सामंथा रुथप्रभु ने अपने एक्स पति की कुछ तस्वीरों को अनआर्काइव कर दिया है। इन तस्वीरों में सामंथा रुथप्रभु अपने एक्स पति के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। इनमें से एक तस्वीर तो सामंथा रुथप्रभु की शादी की भी है। 

    इन तस्वीरों के अनआर्काइव होते ही सामंथा रुथप्रभु के फैंस के बीच खलबली मच गई है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सामंथा रुथप्रभु एक बार फिर से नागा चैतन्य पर भरोसा कर रही हैं। तलाक की खबर आग की तरह फैलते ही सामंथा रुथप्रभु ने अपनी शादी की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया था। इतना ही नहीं सामंथा रुथप्रभु ने तो नागा चैतन्य की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी थीं।

    हालांकि सामंथा रुथप्रभु ने अब तक भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। सामंथा रुथप्रभु ने अपनी तस्वीरें उस समय अनआर्काइव की हैं जब नागा चैतन्य का दूसरी शादी की खबरें आ रही हैं। चंद रोज पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नागा चैतन्य दूसरी शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं। वैसे भी काफी समय सेनागा चैतन्य का नाम बॉलीवुड अदाकारा शोभिता धूलिपाला के साथ जोड़ा जा रहा है। 

    Tags