नहीं रहे साउथ सुपरस्टार वियजकांत, पूरी इंडस्ट्री में पसरा मातम

    खबर आ रही है कि सुपरस्टार वियजकांत का निधन हो गया है। विजयकांत कोरोना से जूझ रहे थे। 

    नहीं रहे साउथ सुपरस्टार वियजकांत, पूरी इंडस्ट्री में पसरा मातम

    साउथ इंडस्ट्री के फैंस के लिए आज का दिन एक बुरी खबर लेकर आया है। खबर आ रही है कि साउथ सुपरस्टार विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया है। आज सुबह चेन्नई में विजयकांत ने आखिरी सांस ली है। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि विजयकांत की तबियत ठीक नहीं है। जिसके बाद विजयकांत के कोरोना होने की बात पता चली। कोरोना की वजह से विजयकांत को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद विजयकांत को एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया। 

    कुछ समय में ही विजयकांत की तबियत और बिगड़ गई जिसके बाद उनको वेंटीलेटर पर रखा गया। हालांकि विजयकांत लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना से लड़ नहीं पाए। इलाज के दौरान विजयकांत का देहांत हो गया। विजयकांत के देहांत के बाद अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विजयकांत की उम्र 71 साल की थी। विजयकांत के देहांत की खबर ने सबको हैरत में डाल दिया है। 

    लोगों की यकीन ही नहीं हो रहा है कि विजयकांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। लोग लगातार सोशल मीडिया के जरिए विजयकांत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री के सितारे भी सोशल मीडिया पर विजयकांत के देहांत पर शोक जाहिर कर रहे हैं। ये अजीब है कि कोरोना काल में विजयकांत ने डेड बाडीज को दफनाने के लिए अपनी जमी दे दी थी। उस समय विजयकांत ने लोगों की काफी मदद की थी। आज इसी बीमारी ने विजयकांत की जान ले ली है। 

    गौरतलब है कि एक्टर होने के साथ साथ विजयकांत एक जानेमाने नेता भी थे। साउथ इंडस्ट्री पर राज करने के बाद विजयकांत ने 2005 में DMDK का गठन किया था। विजयकांत की पार्टी का पूरा नाम देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम पार्टी है। साल 2011 से 2016 में विजयकांत विपक्ष के नेता के तौर पर काम कर चुके हैं। हालांकि साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी DMDK एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो पाई थी। 

    Tags