शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की 'जर्सी' की रिलीज़ टली, कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक

    मिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म 'जर्सी' के मेकर्स ने रिलीज़ डेट आगे के लिए टाल दी है।

    शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की 'जर्सी' की रिलीज़ टली, कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक

    शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'जर्सी' लंबे समय से सुर्ख़ियों में बनी हुई थी। कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था जिसे ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला। ट्रेलर के बाद फिल्म का इंतजार हो रहा था। फिल्म न्यू ईयर के मौके पर सभी को खुशियां देना चाहती थी। लेकिन कोरोना वायरस ने एक बार मुसीबत बढ़ा दी है। ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म 'जर्सी' के मेकर्स ने रिलीज़ डेट आगे के लिए टाल दी है।

    जर्सी की टीम की तरफ से एक अधिकारिक घोषणा की गई है। इसमें बताया गया है कि जर्सी की थिएट्रीकल रिलीज़ को टाला जा रहा है। टीम की तरफ से कहा गया है-‘मौजूदा हालात व कोविड19 की नई गाइडलाइन के मद्देनजर फिल्म 'जर्सी' की थिएट्रीकल रिलीज को पोस्टपोन कर रहे हैं। सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। सभी सुरक्षित रहे और नए साल की शुभकामनाएं।-टीम जर्सी" फ़िलहाल फिल्म अनिश्चितकाल के लिए टल गई है।

    बता दें, ‘जर्सी’ साल 2019 में रिलीज़ हुई एक तेलुगू ड्रामा फिल्म है। अब इसका हिंदी रीमेक बनाया गया है जिसमें शाहिद कपूर, पंकज त्रिपाठी और मृणाल ठाकुर अहम् रोल निभा रहे हैं। फिल्म में क्रिकेट पर बेस्ड है जिसमें शाहिद के किरदार और उनके स्क्रीन बेटे के साथ उनके इमोशनल रिश्ते को दिखाया जायेगा। इस फिल्म में जिंदगी में वापसी करने की कहानी को दिखाया गया है। उम्मीद है शाहिद और मृणाल के फैंस भी इससे जुड़ पाए। फिल्म का डायरेक्शन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। क्रिकेट पर बेस्ड रणवीर सिंह की 83 के बाद अब शाहिद कपूर की इस फिल्म को क्या रिस्पोंस मिलता है इसका इंतजार हो रहा है।

    Tags