एंग्री मैन शाहिद कपूर ने फिर उठाई पिस्तौल, दशहरा पर शेयर किया 'देवा' का खतरनाक लुक और रिलीज डेट

    'ब्लडी डैडी' के बाद शाहिद कपूर ने फिर मचाई खलबली, देखिए उनकी नई फिल्म 'देवा' का खतरनाक लुक

    एंग्री मैन शाहिद कपूर ने फिर उठाई पिस्तौल, दशहरा पर शेयर किया 'देवा' का खतरनाक लुक और रिलीज डेट

    शाहिद कपूर बॉलीवुड के धांसू एक्टर्स में से एक बनते जा रहे हैं तो अपने रफ लुक और एंग्री मैन वाली इमेज के लिए जाने जाते हैं। पिछली बार एक्टर को ब्लडी डैडी में खतरनाक लुक में देखा गया था। जबकि इससे भी पहले वो कबीर सिंह में रफ लुक में नजर आए थे। शाहिद कपूर एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा वाली फिल्मों में भरपूर कदम रख रहे हैं। यहां तक कि उनकी डेब्यू वेब सीरीज फर्जी की भी काफी तारीफ हुई थी, उसमें भी शाहिद कपूर हटकर नजर आए थे।

    शाहिद कपूर ने अब दशहरा के मौके पर अपनी एक और अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है और साथ ही इसकी रिलीज डेट भी बता दी है। शाहिद कपूर की अगली फिल्म का नाम देवा है। उनकी ये फिल्म अगले साल 11 अक्तूबर, 2024 को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। उन्होंने साथ में अपना खतरनाक लुक भी शेयर किया है। इसमें उनके बाल छोटे हैं और चेहरे पर दाढ़ी है। उन्होंने फॉर्मल शर्ट और पैंट पहनी है लेकिन हाथ में पिस्तौल लिए हुए हैं। 

    फोटो देखकर एक बार को ऐसा लग रहा है कि वो कोई अड़ियल पुलिस वाले हैं जो दुश्मनों को चुन चुन कर मारते हैं और इस पुलिसवाले का स्टाइल भी काफी हटकर होगा। अब तो ये चीजें धीरे धीरे साफ हो पाएंगी जब और भी अपडेट्स सामने आएंगे। फिलहाल फैंस के बीच इस पोस्टर के बाद खलबली मच गई है। शाहिद कपूर अपने एक और रोल से सबको हौरान करने जा रहे हैं। लोगों ने तारीफ करते हुए कहा है कि क्या जबरदस्त लुक है।

    कृति सेनन के साथ फिल्म

    वैसे शाहिद कपूर इससे पहले एक और फिल्म में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ कृति सेनन हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। जबकि ये फिल्म अगले साल 9 फरवरी, 2024 को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर इस फिल्म में एक साइंटेस्ट का कैरेक्टर निभा रहे हैं जबकि कृति सेनन एक रोबोट होंगी। फिल्म में धर्मेंद्र शाहिद कपूर के दादाजी होंगे और डिंपल कपाड़िया का भी अहम रोल होगा।

    Tags