Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद हर्षद चोपड़ा की जगह लेगा टीवी का ये हैंडसम मुंडा, फैंस के बीच मची हलचल

    ये रिश्ता क्या कहलाता है लीप टाइम की ओर बढ़ रहा है जिसके लिए सभी एक्टर्स को पहले ही सूचित कर दिया गया है। सूत्र ने आगे कहा,' हालांकि हमारे पास अभी तक समय के बारे में सही जानकारी नहीं है यह नवंबर लास्ट या दिसंबर में हो सकता है। 

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद हर्षद चोपड़ा की जगह लेगा टीवी का ये हैंडसम मुंडा, फैंस के बीच मची हलचल

    प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इंडियन टेलीविजन स्क्रीन पर सबसे लंबे समय तक चलने टीवी शो है। शुरुआत से लेकर अब तक यह शो दर्शकों के बीच काफी फेमस रहा है। दर्शकों से इसे खूब प्यार मिला। सीरियल में अब तक कई पीढ़ियों की जर्नी दिखाई गई है। शो को आगे बढ़ाने के लिए इसमें कई नए एक्टर्स को शामिल किया गया था। खबरों के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि शो फिर से लीप की ओर बढ़ रहा है जिसके लिए नए लीड एक्टर्स कास्ट किए जाएंगे।

    एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने की ख़बर महज अफवाह हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि कहानी को कुछ साल आगे बढ़ाया जा रहा है जिसमें शाहीर शेख से नए लीड एक्टर के रोल के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि, पोर्टल से बात करते हुए शाहीर ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीम के द्वारा संपर्क किए जाने की खबरों का खंडन किया। यह भी कहा जा रहा है कि लीड रोल प्ले करने के लिए करण कुंद्रा को भी अप्रोच किया जा सकता है। हालाँकि, करण के भी शो में शामिल होने की संभावना कम लगती है, क्योंकि वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

    शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि ये रिश्ता क्या कहलाता है लीप टाइम की ओर बढ़ रहा है जिसके लिए सभी एक्टर्स को पहले ही सूचित कर दिया गया है। सूत्र ने आगे कहा,' हालांकि हमारे पास अभी तक समय के बारे में सही जानकारी नहीं है यह नवंबर लास्ट या दिसंबर में हो सकता है। डायरेक्टर राजन शाही किसी को अप्रोच करने से पहले उसके किरदार और उसके ग्राफ को निखारने के लिए जाने जाते हैं। राइटिंग टीम अभी भी पूरे मैटर को अंतिम रूप दे रही है, इसलिए कास्टिंग शुरू नहीं हुई है। अभी तक नई कास्ट के लिए के लिए किसी अभिनेता से संपर्क नहीं किया है।'

    दिलचस्प बात यह है कि शाहीर शेख ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिन-ऑफ 'ये रिश्ते हैं प्यार के' का हिस्सा रहे हैं। एक्टर ने पहले भी निर्माता राजन शाही के साथ 'वो तो है अलबेला' में काम किया है। करण कुंद्रा की बात करें तो, अभिनेता ये रिश्ता क्या कहलाता है का ही हिस्सा थे और उन्होंने दो साल पहले शो में रणवीर चौहान की भूमिका निभाई थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आता है तो मुख्य भूमिका कौन निभाएगा।

    Tags