मौका पाते ही अस्पताल से भागीं शहनाज गिल, ऐसे दिया मीडिया को गच्चा

    'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। एक्ट्रेस फूड इंफेक्शन के कारण मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती थी।

    Shehnaaz Gill

    Shehnaaz Gill

    टैलेंटेड एक्ट्रेस शहनाज गिल को इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनके नए प्रोजेक्ट्स से जुड़ने के कारण फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। शहनाज हाल ही में वूमन-सेंट्रिक फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में नजर आई थी। फिल्म का रिस्पांस काफी अच्छा रहा है। हालांकि, उनका हैप्पी मोमेंट तब खराब हो गया जब वह अपनी नई फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय करते हुए बीमार पड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा लेकिन ये खुशी की बात है कि कुछ घंटे बाद ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वह अब पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। 

    खूबसूरत एक्ट्रेस शहनाज गिल ने हाल ही में अपने फैंस के साथ लाइव सेशन में बताया कि कुछ बाहर का खाने से उनके पेट में गंभीर इंफेक्शन हो गया और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि, अब शहनाज के फैंस बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अब बिल्कुल ठीक हो गई हैं। हाल ही में शहनाज गिल को मुंबई के अंधेरी में कोकिलाबेन अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया था। एक लाइट कलर की सिंपल सी ड्रेस पहने हुए थी। अपनी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कार की ओर बढ़ने से पहले उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा लिया। एक्ट्रेस के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की बात उनके फैंस के लिए राहत की खबर है।

    बीते दिन शहनाज गिल अपने फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट देने के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी। उन्होंने वीडियो में कहा कि 'देखो समय सबका आता है, सबका जाता है। मेरे साथ भी वही हुआ है। फिर आएगा थोड़े दिन बाद। दोस्तों, मैं अब ठीक हूं। मैं ठीक नहीं थी। मुझे इंफेक्शन हो गया था। मैंने ना सैंडविच खा लिया था। इंफेक्शन हुआ है मुझे फूड इंफेक्शन।'एक्ट्रेस की लाइव वीडियो पर उनके को-स्टार और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने कमेंट किया। कपूर ने उन्हें मुमताज कहते हुए और शहनाज को खुश करते हुए लिखा, 'आप मुमताज की तरह हैं... अगली मुमताज। सब देख रहे हैं और सराहना कर रहे हैं।

    Thank You For Coming

    शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में काम करके की थी। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'बिग बॉस सीजन 13' से मिली। वह शो में सेकेंड रनर-अप रही थी। हाल ही में उन्हें फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में शानदार एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर और टैलेंटेड करण कुंद्रा के साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा गया है।

    Tags