शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट

    Raj Kundra pornography case

    Raj Kundra pornography case

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी केस कंट्रोवर्सी में फंसने के बाद बिजनेसमैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर डिलीट कर लिए हैं। केस से पहले राज इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थे। राज अक्सर अपने साथ शिल्पा और अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें शेयर करते थे। उन्होंने अपने फैमिली ट्रिप की कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की थी। लेकिन अब विवाद के बाद वो सोशल मीडिया से गायब हैं।

    बता दें, इस साल जुलाई में राज कुंद्रा को पोर्न वीडियो बनाने और वीडियोज को ऐप पर पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राज इस मामले में करीब दो महीने जेल में भी रहे थे। फ़िलहाल वो जमानत पर बाहर हैं।

    centre

    बता दें, राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले के बाद शिल्पा और राज कुंद्रा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। कपल पर मीम्स भी बने थे। ऐसे में राज कुंद्रा ने अब सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। वहीं शिल्पा अब भी अपने इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं। वो अपने से जुड़े पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल में उन्होंने अपना आधा सिर मुंडवा लिया था जिसकी वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थी। शिल्पा का ये हेयरस्टाइल उनके फैंस को भी खूब पसंद आया।

    Tags