परिणीति की रोका सेरेमनी के लिए मुंबई पहुंची बहन प्रियंका चोपड़ा? बेटी मालती-पति जोनस संग एयरपोर्ट पर आईं नजर

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ पहली बार मुंबई लौटी है। इस दौरान उनके पति निक जोनस भी उनके साथ दिखाई दिए।

    परिणीति की रोका सेरेमनी के लिए मुंबई पहुंची बहन प्रियंका चोपड़ा? बेटी मालती-पति जोनस संग एयरपोर्ट पर आईं नजर

    एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने दोस्तों से ज्यादा इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में ऐसे खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का रोका होने वाला है। दोनों परिवार ने इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है। लेकिन इन सबके बीच अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, उनके पति और इंटरनेशनल सिंगर निक जोनस और बेटी मालती के साथ मुंबई पहुंच गई है। 

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई आकर काफी ज्यादा खुश हुईं। तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह वायरल होती हुई नजर आईं। ये ऐसा पहला मौका है जब बेटी मालती अपनी मां प्रियंका चोपड़ा के होम टाउन में पहुंची हो। इस दौरान जहां निक ने अपनी स्वेटशर्ट, डेनिम जींस और स्नीकर्स में कूल और कैजुअल एयरपोर्ट लुक को चुना। वहीं उनकी खूबसूरत पत्नी प्रियंका अपने हॉट पिंक क्रॉप टॉप और थाई हाई स्लिट वाली मैचिंग स्कर्ट में हमेशा की तरह ग्लैमरस नजर आईं। दूसरी ओर, मालती मैरी अपनी सुपर क्यूट फ्रिली ड्रेस में बेहद प्यारी दिखाई दी। आप भी यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनकी बेटी मालती से जुड़ी वायरल होती हुई तस्वीरें यहां। 

    प्रियंका और उनके परिवार को देख फैंस हुए खुश

    मुंबई में प्रियंका चोपड़ा को उनके परिवार के साथ देख फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए। एक यूजर ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा- परिणीति चोपड़ा की शादी के फंक्शन के लिए पहुंचे हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- क्वीन मुंबई में वापस लौट आई है। तीसरे यूजर ने कमेंट कर तस्वीर में लिखा- बेटी पूरी बाप पर गई है। इसके अलावा कुछ फैंस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी शेयर करते दिखे हैं। वैसे परिणीति चोपड़ा के रोका सेरेमनी की बात कितनी सच है वो तो देखने वाली बात है, लेकिन इस फैमिली को देखकर हर कोई खुश है।

    Tags