तो इसलिए राघव-परिणीति की शादी में नहीं आईं प्रियंका चोपड़ा, मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

    प्रियंका चोपड़ा की मां और भाई को परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने के बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनकी मां ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा अपने वर्क कमिटमेंट के कारण शादी में शरीक नहीं हो सकी।

    तो इसलिए राघव-परिणीति की शादी में नहीं आईं प्रियंका चोपड़ा, मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा आखिरकार कल शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी उदयपुर के लीला पैलेस में बड़ी धूमधाम से हुई। इस शादी समारोह के बाद न्यूली वेड कपल ने उदयपुर में अपने गेस्ट के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया। परिणीति की शादी में उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो सकी लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा शुक्रवार को उदयपुर पहुंची और शादी के सभी फंक्शन में मौजूद रही।

    अब परिणीति और राघव के खास दिन में शामिल होने के बाद मधु चोपड़ा और प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा उदयपुर से रवाना हो गए हैं। उन्हें उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और मधु चोपड़ा को पैपराजी के साथ बातचीत करते देखा गया। आज सुबह-सुबह सिद्धार्थ चोपड़ा और मधु चोपड़ा को पैपराजी ने उदयपुर एयरपोर्ट पर देखा। जैसे ही मधु चोपड़ा एयरपोर्ट की तरफ बढ़ीं तो उन्हें पैपराजी के साथ बातचीत में बिजी देखा गया। 

    पैप ने उनसे पूछा कि शादी कैसी रही तो उन्होंने जवाब दिया, 'बहुत बढ़िया।' रिपोर्टर ने उनसे आगे पूछा कि प्रियंका चोपड़ा परिणीति और राघव की शादी में क्यों शामिल नहीं हो सकी। मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका अपने वर्क कमिटमेंट के कारण शादी में शामिल नहीं हो पाई। मधु चोपड़ा ने कहा, 'वो काम कर रही हैं।' रिपोर्टर्स ने मधु से पूछा कि उन्होंने शादी में परिणीति और राघव को क्या गिफ्ट दिया, तो उन्होंने जवाब दिया, 'उन्होंने सब मन कर दिया। नो लेना देना।'

    उन्होंने कहा कि मैंने नवविवाहित जोड़े को ढेर सारा आशीर्वाद दिया है। यह पूछे जाने पर कि परिणीति अपनी शादी के दिन कैसी दिख रही थी, मधु ने कहा, 'अरे वैसी ही खूबसूरत है। और अच्छी लग रही थी। हालांकि प्रियंका परिणीति और राघव की शादी में शामिल नहीं हो सकी लेकिन उन्होंने उनके लिए एक पोस्ट शेयर किया। शनिवार को प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर परिणीति की एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि तुम अपने खास दिन पर बहुत खुश होगी...तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार...न्यू बिगिनिंग।'

    परिणीति और राघव ने उदयपुर के लीला पैलेस में एक खूबसूरत समारोह में सात फेरे लिए। इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां शामिल हुई। कपल के फैंस परिणीति-राघव की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फाइनली कपल की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। ये तस्वीरें शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा- ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली बात करते हुए हमारा दिल को इस बारे में पता था. ...इस दिन का मुझे लंबे समय से इंतजार था। हम दोनों Mr and Mrs बनकर बहुत खुश हैं। एक दूसरे के बिना हम नहीं जी सकते। हमारा फॉरइवर अब शुरु होता है!

    कपल को पहली बार मार्च में पैपराजी ने एक साथ देखा था। इसके बाद राघव और परिणीति ने इस साल 13 मई को कपूरथला हाउस, नई दिल्ली में एक इंटीमेट फंक्शन में इंगेजमेंट की थी। परिणीति और राघव के सगाई समारोह में मनीष मल्होत्रा, प्रियंका चोपड़ा और कई पॉलिटिशियन शामिल हुए थे। 

    Tags