सोनाक्षी सिन्हा ने 37 लाख लेकर नहीं अटेंड किया इवेंट: ना लौटाए पैसे न दोबारा कोर्ट पहुंचीं अब जारी हुआ गैर-ज़मानती वारंट!

    बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा अब एक तगड़े क़ानूनी मामले में फंस गई है और उनके खिलाफ गैर-ज़मानती वारंट जारी हुआ है...

    सोनाक्षी सिन्हा ने 37 लाख लेकर नहीं अटेंड किया इवेंट: ना लौटाए पैसे न दोबारा कोर्ट पहुंचीं अब जारी हुआ गैर-ज़मानती वारंट!

    ‘दबंग’ एक्टर सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ कथित रूप से धोखाधड़ी के एक मामले में कोर्ट ने गैर ज़मानती वारंट जारी किया है। सोनाक्षी पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में एक इवेंट के लिए 37 लाख रूपए चार्ज किए और फिर इवेंट भी अटेंड नहीं किया। 

    रिपोर्ट्स के अनुसार मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश के कटघर पुलिस कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाले इवेंट ओर्गनाइज़र प्रमोद शर्मा ने एक इवेंट प्लान किया था, जिसमें उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि एक्टर सोनाक्षी सिन्हा को इनवाईट किया था। हालांकि, सोनाक्षी इस इवेंट में नहीं पहुंचीं और इसके बाद इवेंट का आयोजन करने वाले, शर्मा ने अपने पैसे वापिस मांगे। 

    आरोप लगाया गया है कि सोनाक्षी के मैनेजर ने ओर्गनाइज़र को पैसे भी वापिस नहीं किए। जब पीड़ित को अपने पैसे वापिस नहीं मिले तो उसने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत दर्ज करवा दी। रिपोर्ट्स में आगे बताया गया कि इस मामले में अपना बया दर्ज करवाने के लिए सोनाक्षी मुरादाबाद भी पहुंची थीं। लेकिन इस एक बार आने के बाद वो लगातार सुनवाई से गायब रहीं जिसके कारण अब कोर्ट ने उनके खिलाफ इस धोखाधड़ी के मामले में गैर ज़मानती वारंट जारी कर दिया है। 

    बता दें, हाल ही में सोनाक्षी, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘दबंग’ टूर से लौटी हैं जिसमें उन्होंने दिशा पाटनी, पूजा हेगड़े और अन्य अलाकारों के साथ दुबई और बाकी जगहों पर परफॉर्म किया था। इस बीच काम की बात करें तो सोनाक्षी अच्छे-खासे समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। 

    हालांकि जल्द ही वो हुमा कुरैशी के साथ ‘डबल एक्स एल’ में नज़र आएंगी, जिसमें दोनों का लीड रोल होगा। इसके अलावा सोनाक्षी के पास रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ एक फिल्म ‘काकूदा’ भी है। 

    सोनाक्षी ने आखिरी बार 2019 में आई ‘खानदानी शफाखाना’ में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म को कुछ ख़ास पसंद नहीं किया गया था। इसी साल उन्होंने ‘मिशन मंगल’, ‘लाल कप्तान’ और ‘दबंग 3’ में भी सहयोगी किरदार निभाए थे। पिछले साल आई अजय देवगन की फिल्म ‘भुज’ में भी सोनाक्षी सपोर्टिंग रोल में थीं।

    Tags