सोनू सूद के नेक कामों का मिला उन्हें बड़ा ईनाम, अनजान शख्स ने कर डाला उनके लिए ये खास काम

    एक्टर सोनू सूद ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमे उन्होंने बताया कैसे एक शख्स ने उनके नेक कामों के बदले उन्हें एक बड़ा फायदा पहुंचाया है।

    सोनू सूद के नेक कामों का मिला उन्हें बड़ा ईनाम, अनजान शख्स ने कर डाला उनके लिए ये खास काम

    एक्टर सोनू सूद कितने बेहतरीन एक्टर है इस बारे में हम सभी लोग जानते हैं। लॉकडाउन के वक्त वो सभी लोगों के लिए मसीहा बनते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने हजारों की संख्या में एक्टर ने लोगों की मदद करके सभी लोगों का दिल जीत लिया। सोनू सूद के नेक कामों के चलते उन्हें रियल हीरो और मसीहा जैसा नाम दिया गया। सोनू सूद को अब तक कई लोग उनके नेक इरादों की वजह से शुक्रियादा कहते हुए दिखाई दिए हैं। एक ताजा उदाहरण हाल ही में सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने सोनू सूद के नेक कामों को लेकर उनका शुक्रियादा करते हुए उनका सारा बिल चुका दिया। साथ ही एक प्यारा सा नोट एक्टर के नाम भी लिखा। 

    दरअसल सोशल मीडिया पर सोन सूद ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने उस पोस्ट के जरिए अपने फैंस को ये जानकारी देने की कोशिश की है कि जिस वक्त वो दुबई के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए तो किसी अजनबी ने उनके पूरे बिल का भुगतान कर दिया है। उस पोस्ट में एक्टर के लिए लिखा गया था कि आप देश के लिए जो भी अच्छे कार्य करते हैं, उसके लिए शुक्रिया'।

    सही मायने में हीरो निकले सोनू सूद

    इस चीज की जानकारी देते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे नहीं मालूम कि ये किसने किया, लेकिन किसी ने रेस्तरां में हमारे डिनर के पूरे बिल का भुगतान कर दिया है। साथ ही ये प्यारा सा नोट लिखा है। इसने दिल छूल लिया। थैंक्यू बडी। इसके बहुत मायने हैं'। सोनू सूद के इस पोस्ट पर फैंस करई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आप इस चीज को डिजर्व करते हो। दूसरे यूजर ने सोनू सूद की तारीफ करते हुए लिखा- फिल्मों में विलेन बनते हो लेकिन सही मायने में आप हीरो हो। 

    Tags