रोडीज: रिया चक्रवर्ती को अपने हाथों से डोसा बनाकर खिलाना सोनू सूद को पड़ गया भारी, सुशांत के फैंस ने लगाई क्लास

    एक्टर सोनू सूद का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो रेडीज के सेट पर रिया चक्रवर्ती को डोसा बनाकर खिलाते दिखाई दे रहे हैं। 

    रोडीज: रिया चक्रवर्ती को अपने हाथों से डोसा बनाकर खिलाना सोनू सूद को पड़ गया भारी, सुशांत के फैंस ने लगाई क्लास

    एक वक्त ऐसा भी आया था जब एक्टर सोनू सूद अपने काम से ज्यादा लोगों की मदद करने के लिए पहचाने जाने लगे थे। आज भी उनकी ये छवि लोगों के बीच कायम है। इन दिनों एक्टर सोनू सूद रेडीज में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो भटूरा और डोसा बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात तो ये रही कि सोनू सूद ये डोसा और भटूरा टीम मेंबर्स के साथ-साथ रिया चक्रवर्ती के लिए बनाते हुए दिखाई दिए हैं। 

    दरअसल सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डोसा और भटूरा बनाते हुए का वीडियो शेयर किया है, जिसे अबतक कई लोग देख चुके हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा, 'भटूरे और डोसे की फ्रैंचाइजी चाहिए तो तुरंत संपर्क करें।' साथ ही छोटे बिजनेस भी आगे आने चाहिए और उन्हें सपोर्ट मिलना चाहिए इसको लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी। यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ सोनू सूद का वीडियो। 

    ऐसा कहा जा रहा है कि इस वीडियो में सोनू सूद अपनी टीम के मेंबर्स और रिया चक्रवर्ती को डोसा और भूटरा बनाकर खिला रहे हैं। सोनू सूद ने वीडियो में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछा कि क्या वो डोसा खाएंगी? तो इसके जवाब में रिया ने कहा- आप बनाओगे तो क्यों नहीं? इसके बाद सोनू सूद ने रिया से पूछा कि वो कैसे डोसा खाना पसंद करेंगी? तो रिया ने जवाब देते हुए कहा सिंपल और बिना आलू के मैश किए। इसके बाद सोनू सूद ये भी कहते हुए दिखाई दिए कि इतनी बड़ी स्टार आई तो डोसा क्रिस्पी होना चाहिए। वैसे देखा जाए तो रिया चक्रवर्ती औऱ सोनू सूद के इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिया के प्रति सोनू का बर्ताव देखकर सुशांत के फैंस काफी नाराज होते हुए दिखाई दिए हैं।

    Tags