बोनी कपूर से पहले इस एक्टर की दुल्हन बनी थीं श्रीदेवी, कुछ समय बाद एक ही झटक में टूट गया था रिश्ता

    श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर उन्होंने जानिए उन्होंने बोनी कपूर से पहले किसी एक्टर संग की थी शादी। 

    बोनी कपूर से पहले इस एक्टर की दुल्हन बनी थीं श्रीदेवी, कुछ समय बाद एक ही झटक में टूट गया था रिश्ता

    बॉलीवुड की सबसे टॉप और शानदार एक्ट्रेस में श्रीदेवी का नाम शामिल है। 90 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में लोगों की दी थी। उन्होंने अपने मन में ऐसी छाप छोड़ी है, जिसकी से वो लोगों के बीच आज भी जिंदा है। आज एक्ट्रेस की जन्मदिन की सालगिरह है। आइए इस खास मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़े अहम किस्सों के बारे में जानते हैं यहां। 

    श्रीदेवी की लव स्टोरीज भी लोगों के बीच खूब छाई रही थी। एक्ट्रेस हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को छिपा कर रखना पसंद करती थी, लेकिन कहते हैं ना की चाहे कितना भी क्यों ना छुपा लिया जाए चीजें उभरकर तो जरूर आती है। एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ उनके रिलेशनशिप की चर्चा जोरों पर थी। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हुआ था और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाया और 1988 में दोनों अलग हो गए थे। बाद में एक्ट्रेस ने फिर अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर के साथ शादी कर ली थी। दोनों की बाद में दो बेटियां हुई एक का नाम जान्हवी कपूर और दूसरी का नाम खुशी कपूर है।

    वहीं, श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी जान्हवी कपूर उन्हें याद करती हुई दिखाई दी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मां के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने श्रीदेवी के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। श्रीदेवी पर्पल कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर बेटी जान्हवी कपूर के होने की खुशी साफ नजर आ रही है। जान्हवी कपूर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे मम्मा, मैं आपको हर रोज मिस करती हूं। आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी।

    Tags