सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का टूटा दिल, खत्म हुआ 11 साल पुराना रिलेशनशिप

    सुनील शेट्टी के बेटे का 11 साल पुराना रिलेशनशिप टूटा, बचपन से ही एक दूसरे को जानता था ये कपल

    सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का टूटा दिल, खत्म हुआ 11 साल पुराना रिलेशनशिप

    सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्टी का अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ ब्रेकअप हो गया है। दोनों करीब 11 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। तानिया और अहान बचपन के दोस्त थे, जो एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों सोशल मीडिया पोस्ट अपनी अकसर ही कैंडिड फोटोज पोस्ट करते रहते थे। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहान और तानिया को अलग हुए डेढ़ महीने से ज्यादा समय हो गया है। बता दें तानिया एक मॉडल, डिजाइनर और उद्योगपति जयदेव और रोमिला श्रॉफ की बेटी हैं। 

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''ये ग्यारह साल पुराने रिश्ते का अंत है। पिछले महीने ही उनका ब्रेकअप हो गया। दोनों फिलहाल सिंगल हैं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनके कथित ब्रेकअप के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है।

    अहान और तानिया ने अभी तक अपने ब्रेकअप के दावों पर कुछ नहीं कहा है। ना ही स्वीकार किया है और ना ही इसका खंडन किया है। जो अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते थे, उन्होंने पिछले कुछ समय से एक-दूसरे से जुड़ी कोई भी बात शेयर नहीं की है, जिससे उनके रिश्ते पर शक बढ़ जाता है। हालांकि, दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं।

    अहान शेट्टी के बारे में बात करें तो उन्होंने फिल्म तड़प से अपना एक्टिंग करियर साल 2021 में शुरू किया था। फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा अहान शेट्टी के करियर की दूसरी फिल्म की खबर थी जिसे वो साल 2023 में शूट करने वाले थे। हालांकि इस पर अभी कोई अपडेट नही है। बस इतना पता है कि ये एक एक्शन फिल्म होगी।

    अहान शेट्टी की फिल्म आथिया शेट्टी भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं और वो भी कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने क्रिकेटर केएल राहुल से इसी साल 2023 में शादी की थी।

    Tags