शहनाज गिल के शो पर फिल्म प्रमोट करने पहुंचे सुनील शेट्टी, हेरा फेरी 3 पर देंगे अपडेट?

    शहनाज गिल के शो पर पहुंचे अन्ना, देखकर खिलखिला पड़ीं एक्ट्रेस

    शहनाज गिल के शो पर फिल्म प्रमोट करने पहुंचे सुनील शेट्टी, हेरा फेरी 3 पर देंगे अपडेट?

    शहनाज गिल बेहतरीन एक्ट्रेस तो हैं ही साथ ही वो अब एक मजेदार होस्ट भी बन चुकी हैं। लोग उनके शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल को खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस के शो में एक से बढ़कर एक सेलेब्स आते हैं और वो खूब मस्ती करते हैं। पिछली बार कपिल शर्मा को उनके शो पर देखा गया था जो अपनी फिल्म ज्विगाटो प्रमोट करते नजर आए थे। शहनाज के शो में अब नए गेस्ट आए हैं जो कि बहुत धाकड़ हैं।

    जी हां शहनाज गिल के शो पर अब सुनील शेट्टी पहुंचे हैं। एक्ट्रेस के शो की शूटिंग शनिवार को होगी और उससे पहले पैपराजी ने शो के सेट से दोनों की एक झलक दिखाई है। शहनाज गिल एक क्रॉप टॉप और नीली जींस में दिख रही हैं। वहीं अन्ना पूरे सफेद कपड़ों के साथ गोगल्स लगाए नजर आ रहे हैं। शहनाज गिल सुनील शेट्टी के साथ काफी खिलखिलाते नजर आईं। वो उनकी फिल्म का डायलॉग भी बोलती हैं और कहती हैं, ''हंटर... टूटेगा नहीं तोड़ेगा।'' 

    अब सुनील शेट्टी शहनाज के शो पर आए हैं तो उम्मीद की जा रही हैं कि एक्ट्रेस हेरा फेरी 3 की अपडेट भी ले सकती हैं क्योंकि सुनील से हर इंटरव्यू में इस मूवी पर एक सवाल तो पूछा ही जा रहा है।

    इस वीडियो को देखकर लोग शहनाज की काफी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें ऐसे आगे बढ़ता देख काफी खुश हैं। शहनाज गिल सिर्फ अपना शो ही नहीं चला रही हैं बल्कि उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी कर लिया है। ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होगी और इसी फिल्म में एक्ट्रेस सलमान संग एक्टिंग करती नजर आएंगी। अब इस फिल्म का बस इंतजार हो रहा है।

    वहीं बात करें सुनील शेट्टी को तो उनकी फिल्म हंटर रिलीज हुई है। इसमें वो वैसे को एक पुलिस ऑफिसर होते हैं लेकिन उनकी जिंदगी कुछ ऐसा मोड़ ले लेती है कि वो एक फरार कातिल बन जाते हैं। आखिर माजरा क्या है और ऐसा क्यों होता है, ये आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा। ये फिल्म आप अमेजन मिनी टीवी पर फ्री में देख सकते हैं। 

    Tags