सुपरस्टार राजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या करने जा रही हैं बॉलीवुड डेब्यू, इस फिल्म से करेंगी धमाल

    साउथ के एक्टर राजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या जल्द ही हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। जानिए किस फिल्म पर काम करने वाली हैं ऐश्वर्या?

    सुपरस्टार राजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या करने जा रही हैं बॉलीवुड डेब्यू, इस फिल्म से करेंगी धमाल

    साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर राजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐश्वर्या को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है कि वो जल्द ही हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। वो बतौर डायरेक्टर हिंदी सिनेमा में एंट्री मारने वाली हैं। ऐश्वर्या जल्द ही ओ साथी चल का निर्देशन करने वाली हैं। 

    दरअसल ईटाइम्स की खबर के मुताबिक राजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या पहली अपनी हिंदी फिल्म को डायरेक्ट करने की तैयारी में हैं। जोकि एक सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म को लेकर काफी वक्त से चर्चा चल रही है। इस बात की पुष्टि खुद मीनू अरोड़ा ने की है। उन्होंने अपनी बात में कहा कि ये सही बात है लेकिन इससे ज्यादा कुछ कह नहीं जा सकता है क्योंकि इस वक्त स्क्रिप्ट को लिखा जा रहा है। इसके बाद कास्ट को फाइनल करने का काम किया जाएगा।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐश्वर्या हाल ही में कोरोना की बीमारी से ठीक हुई थी। बाद में फिर उन्होंने अपने नए गाने मुसाफिर को लेकर काम करना शुरू किया था। बाद में फिर से उन्हें अपनी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। खुद ऐश्वर्या ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी थी।

     ऐश्वर्या ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- कोविड से पहले और कोविड के बाद का जीवन...अस्पताल में फिर से बुखार और चक्क आ रहे हैं..और ना जाने क्या-क्या! लेकिन जब सबसे प्यारा, इंस्पायरिंग और मोटिवेशनल डॉक्टर आपसे मिलने आते हैं और आपको साथ वक्त बताते हैं, तब आप उतना बुरा महसूस नहीं करते हैं। महिला दिवस की क्या शानदार शुरुआत है। सम्मान मैम'। 

    ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्हें और एक्टर धनुष कपल को साउथ का पावर कपल कहा जाता था। जब इस साल जनवरी में इस कपल ने अलग होने का फैसला लिया था, उससे कई लोगों को झटका लगा था। धनुष लगातार वर्क कमिटमेंट्स में ही बिजी रहते थे। अपना ज्यादातर समय बाहर ही बताते थे। यहीं चीज ऐश्वर्या को अच्छी नहीं लगती थी, जिसके चलते उनका रिश्ता इस तरह से ढगमगा गया।

    Tags