तबस्सुम का दो बार हार्ट अटैक आने के बाद हुआ निधन, बेटे से आखिरी वक्त में मौत को लेकर कहीं थी ये बात

    एक्ट्रेस तबस्सुम अब हमारे बीच नहीं रही हैं। उन्होंने दो बार हार्ट अटैक आने के बाद अपना दम तोड़ दिया। जानिए शुक्रवार को मौत होने के बावजूद क्यों नहीं आई उनके मौत की जानकारी। 

    तबस्सुम का दो बार हार्ट अटैक आने के बाद हुआ निधन, बेटे से आखिरी वक्त में मौत को लेकर कहीं थी ये बात

    दिग्गज अभिनेत्री और टॉक शो होस्ट तबस्सुम का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया। 78 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपनी आखिरी सांसे ली हैं। उन्हें शुक्रवार के दिन हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उनका निधन हो गया है। 1947 में फिल्म मेरा सुहाग आई थी जिसके साथ एक्ट्रेस तबस्सुम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से वो कई सारे टीवी शोज और फिल्मों में नजर आईं। उनके निधन की खबर ने उनके फैंस को बुरी तरह से हिला कर रखा दिया है। 

    तबस्सुम को दो बार शुक्रवार के दिन हार्ट अटैक आया था। पहला हार्ट अटैक एक्ट्रेस को 8:40 बजे औऱ फिर दूसरा 8:42 बजे आया था। इसी वजह से एक्ट्रेस ने अपने आपको मौत के गले लगा दिया। मुंबई में आज एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया था। तबस्सुम ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरुआत की थी। उनका सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन था। जहां वह मशहूर हस्तियों के साथ बातचीत करती दिखाई दी थीं। इंटरव्यू के बाद लोग उनकी काफी प्रशंसा करते हुए दिखाई दिए। 

    इसके अलावा एक्ट्रेस तबस्सुम (1947), मांझधर (1947), दीदार (1951) और बारी बहन (1949) जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी आखिरी फिल्म स्वर्ग (1990) में थी। एबीपी न्यूज से बात करते वक्त एक्ट्रेस के बेटे होशांग गोविल ने कहा कि उनकी मां की यहीं ख्वाहिश थी उन्हें दफनाने से पहले किसी को भी उनकी मौत के बारे में ना बताए।

    Tags