टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो देखकर फैंस हुए परेशान, बोले- आप जल्दी ठीक हो जाएं

    टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्मों के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं लेकिन इसी बीच ऐसा लगता है कि उनकी तबियत थोड़ी सी बिगड़ गई है। उन्होंने जो वीडियो शेयर की है, उसे देखकर फैंस परेशान हैं।

    टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो देखकर फैंस हुए परेशान, बोले- आप जल्दी ठीक हो जाएं

    टाइगर श्रॉफ हमेशा अपने एक्शन अतवार के लिए जाने जाते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी अकसर अपने एक्शन्स दिखाते रहते हैं। वो एक सोशल मीडिया स्टार पर भी हैं और अपने फैंस को अकसर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से भी अपडेट करते रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपने बारे में एक वीडियो शेयर की है लेकिन इस बार उनकी ये वीडियो देखकर उनके फैंस को उनकी फिक्र हो गई है। दरअसल एक्टर ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें उनका बीपी चेक किया ज रहा है। और वो शर्टलेस होकर सोफे पर बैठे हैं। वो कैमरे की तरफ देखकर इसी बीच पोज भी देते हैं। 

    अपनी इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ''एक एक्शन हीरो के जीवन में बस एक और दिन।'' ऐस लग रहा है जैसे कि काफी फिजिकल एक्टिविटी करते हुए उन्हें थोड़ी बहुत दिक्कत हो गई है। वैसे भी टाइगर की सारी आने वाली फिल्में एक्शन फिल्मे ही हैं। वो अपनी फिल्मों के लिए जमकर मेहनत करते हैं। 

    अब टाइगर कीये वीडियो देखकर लोग परेशान हो गए हैं और अपने हीरो की चिंता करने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''सर ये क्या हो गया'', तो वहीं दूसरे ने लिखा, ''सर दुआ है कि आप जल्दी ठीक हो जाएं।'' 

    वैसे टाइगर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कई फिल्मों में नजर आएंगे। वो फिलहाल अपनी फिल्म 'गणपत' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी एक्शन करती दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके लाइन अप में बागी 4 और रैंबो भी है। वहीं साल के आखिर में एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग शुरू करेंगे। इतना ही नहीं उनकी ऋतिक रोशन संग वॉर 2 का भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

    Tags