Umang 2023: दीपिका, सलमान शाहरुख समेत इन सितारों ने रेड कारपेट पर मारी धांसू एंट्री, बॉबी देओल और रणबीर ने खींचा ध्यान

    बीती रात ही मुंबई में उमंग 2023 का आयोजन किया गया था। इस दौरान शाहरुख, सलमान, आलिया भट्ट, रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे धमाल मचाते दिखे। 

    Umang 2023: दीपिका, सलमान शाहरुख समेत इन सितारों ने रेड कारपेट पर मारी धांसू एंट्री, बॉबी देओल और रणबीर ने खींचा ध्यान

    नया साल आने में अब काफी कम समय बचा है। यही वजह है जो बॉलीवुड ने तो अभी से नए साल के जश्न की तैयारी कर ली है। बीते दिन ही मुंबई में पुलिस की शान में उमंग 2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार इस इवेंट के रेड कारपेट पर पहुंचे थे। यहां पर बॉलीवुड सितारों ने जमकर धमाल मचाया। सलमान खान, शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अरबाज खान, नोरा फतेही, अनन्ता पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शहनाज गिल, करण जौहर, भारती सिंह, शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन, तेजस्वी प्रकाश और कृति सेनॉन जैसे सितारे उमंग 2023 में रंग जमाते नजर आए।  

    फिल्म एनिमल में एक दूसरे की खूब कुटाई करने वाले रणबीर कपूर और बॉबी देओल भी इस इवेंट में साथ दिखे। पहले तो रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने एक दूसरे को गले लगा लिया। जिसके बाद रणबीर कपूर और बॉबी देओल एक दूसरे के लिए मीडिया के सामने हार्ट बनाते दिखे। रणबीर कपूर और बॉबी देओल के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं शाहरुख खान ने अपना शानदार डांस स्टेप्स के लिए फैंस का खूब मनोरंजन किया। 

    आलिया भट्ट के मॉर्डन अवतार ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। सलमान खान के भाई अरबाज खान ने भी मीडिया के आगे जमकर पोज दिए। इस दौरान लोगों ने जानने की कोशिश की कि क्या अरबाज खान शादी करने जा रहे हैं। इसके जवाब में अरबाज खान ने मुस्कुराते हुए अपने मुंह पर उंगली रख ली। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि उनकी शादी की खबर पक्की है।

    अनन्या पांडे और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी एक साथ उमंग 2023 का हिस्सा बनने पहुंचे थे। अनन्या पांडे और सिद्धार्थ मल्होत्रा सात में कमाल लग रहे थे। वहीं दीपिका पादुकोण ने देसी अवतार में धमाल मचाया। साड़ी में दीपिका पादुकोण को देखकर फैंस को मीनम्मा की याद आ गई। 

    Tags