उर्फी जावेद इस शख्स से करना चाहती हैं शादी, जस्टिन बीबर से है नाता

    उर्फी जावेद को एक शख्स इतना पसंद आ गया है कि वो उससे शादी करना चाहती हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

    उर्फी जावेद इस शख्स से करना चाहती हैं शादी, जस्टिन बीबर से है नाता

    उर्फी जावेद को अकसर हम उनके अतरंगी फैशन के लिए देखते हैं। उनकी खबरें भी बस उनके फैशन के बारे में होती हैं। लेकिन कभी कभी उनके बयान भी सुर्खियों में आ जाते हैं लेकिन इस बार बात कुछ और है। दरअसल उर्फी जावेद शादी करना चाहती हैं। वो भी एक ऐसे शख्स से जिससे वो शायद मिली भी नही हैं। ये शख्स इंडिया से नहीं हैं बल्कि हॉलीवुड से ताल्लुक रखता है। जी हां, उर्फी जावेद को शादी करनी है और उन्होंने अपनी ये इच्छा खुद सोशल मीडिया पर जताई है। 

    उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी में चार्ली पुथ का एक इंटरव्यू क्लिप डाली है। चार्ली वो इंसान हैं जिन्होंने जस्टिन बीबर और किड लेरोई का पॉपुलर गाना 'स्टे' लिखा था। वो इसमें बता रहे हैं कि अच्छा हुआ उन्होंने ये गाना खुद नहीं गाया। उर्फी को चार्ली काफी पसंद आ गए हैं। उन्होंने इस वीडियो क्लिप के नीचे लिखा है, ''कोई इससे शादी करा दो यार मेरी।''

    वैसे उर्फी जावेद की लव लाइफ के बारे में बात करें तो अनुपमा फेम पारस कलनावत उनके बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। पारस इन दिनों झलक दिखला जा 10 में नजर आ रहे हैं। उर्फी और पारस के बीच अनबन होने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। लेकिन अब दोनों काफी अच्छे दोस्त बन चुके हैं। दोनों एक दूसरे के काम के लिए आपस में एक दूसरे को बधाई देते हैं। उर्फी ने पारस को झलक दिखला जा 10 में जाने पर बधाई दी थी तो पारस ने भी एक इंटरव्यू में उर्फी को एक मेहनती लड़की बताया था। 

    उर्फी अपने फैशन के अलावा म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आती रहती हैं। हाल ही में वो जीनत अमान के गाने हाय हाय ये मजबूरी के रीमिक्स वर्जन में नजर आई थीं। इसमें उर्फी का अतरंगी फैशन दिखा था।

    Tags