वरुण धवन फिलहाल नहीं बनने वाले पापा, नताशा के साथ इसलिए गए थे डॉक्टर के पास

    वरुण धवन और नताशा दलाल ने डॉक्टर के पास इसलिए किया था विजिट, प्रेग्नेंट होने की उड़ गई अफवाह

    वरुण धवन फिलहाल नहीं बनने वाले पापा, नताशा के साथ इसलिए गए थे डॉक्टर के पास

    वरुण धवन और नताशा दलाल अचानक से उस समय सुर्खियों में आ गए जब दोनों को साथ में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों को साथ में डॉक्टर के पास जाते देखकर ये अटकलें लगने लगीं कि नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं और इसलिए फर्टिलिटी क्लिनिक जा रहे हैं। लेकिन कुछ समय बाद ही अब इसकी पूरी सच्चा सामने आ गई है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कपल डर्मिटोलॉजिस्ट यानी स्किन वाले डॉक्टर के पास गया था। वेबसाइट के मुताबिक एक सोर्स ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ''कुछ भी लिखते हैं, कुछ भी सोचते हैं। क्या टाइमपास लगा रखा है।''

    वरुण और नताशा जब साथ में दिखे थे तो वरुण धवन काफी कैजुअल अंदाज में दिखे थे और नताशा ने भी एक लॉग्स स्कर्ट ड्रेस पहनी थी। दोनों हमेशा की तरह एक साथ कमाल लग रहे थे। वरुण धवन और नताशा दलाल दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने जनवरी, 2021 में शादी की थी। फिलहाल तो दोनों अभी गुडन्यूज देने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन पिछली बार फिल्म भेड़िया में नजर आए थे। इसमें वो खुद एक भेड़िया बने नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में थी। ये फिल्म दिनेश विजन के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा थी। फिल्म स्त्री की कास्ट यानी राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना को फिल्म के आखिर में दिखाया गया था। अगली बार उम्मीद है कि स्त्री 2 में वरुण धवन भी कैमियो करते दिखेंगे। लेकिन उनका रोल कैमियो से थोड़ा बड़ा हो सकता है। 

    अब वरुण धवन फिलहाल तो फिल्म बवाल में नजर आएंगे। जाह्नवी कपूर उनके साथ इस फिल्म में लीड रोल मे हैं। फिल्म तो नीतीश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल अक्टूबर, 2023 में रिलीज होगी।

    Tags