वरुण धवन बनने वाले हैं पापा, पत्नी नताशा दलाल का दिखा दिखाया बेबी बंप
जल्द ही पापा बनने वाले हैं वरुण धवन, शादी के तीन साल बाद सुनाई है खुशखबरी

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पापा बनने वाले हैं। उन्होंने ये गुड न्यूज खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दी है। काफी दिनों से ये खबरें चल भी रही थीं। आखिरकार भेड़िया एक्टर ने खुद ही इसके बारे में बता दिया। उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इसमें वरुण धवन घुटनों पर बैठकर अपनी पत्नी नताशा दलाल के बेबी बंप को किस करते नजर आ रहे हैं। वरुण धवन इस फोटो में जींस और शर्ट पहने नजर आ रहे हैं जबकि नताशा एक वन पीस ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं पीछे सोफे पर उनके डॉगी भी है।
वरुण धवन ने इस प्यारी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ''हम प्रेग्नेंट हैं। आप सभी के प्यार और दुआओं की जरूरत है।'' इसके बाद तो सेलेब्स और फैंस की बधाइयों का तांता लग गया है। वरुण धवन की सिटाडेल सीरीज की कोस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने कमेंट में लिखा, ''ओएमजी बिग न्यूज।'' इसके अलावा राशी खन्ना, वाणी कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, जाह्नवी कपूर समेत तमाम स्टार्स ने ढेर साई बधाई दी हैं।
बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल ने 24 जनवरी 2021 को शादी की। शादी से करीब तीन साल बाद दोनों पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।
वरुण धवन वर्कफ्रंट
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन को पिछली बार जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म बवाल में देखा गया था। अब एक्टर दुल्हनिया फ्रेंचाइजी फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं है। इसके अलावा भेड़िया 2 उनकी लिस्ट मे है और वो स्त्री 2 में कैमियो भी करेंगे। वरुण धवन सिटाडेल नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। ये प्रियंका चोपड़ा स्टारर सिटाडेल की ही हिस्सा है जिसमें इंडिया की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल मे होंगे।