आलिया भट्ट को रिप्लेस कर जान्हवी कपूर होंगी वरुण धवन के साथ दुल्हनिया 3 की लीड हीरोइन?

    आलिया भट्ट की जगह जान्हवी ने ले ली है, अब दुल्हनियां के सीक्वल में वरुण धवन के साथ रोमांस करती आयेंगी नज़र

    आलिया भट्ट को रिप्लेस कर जान्हवी कपूर होंगी वरुण धवन के साथ दुल्हनिया 3 की लीड हीरोइन?

    आलिया भट्ट और वरुण धान की जोड़ी को हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां और बद्रीनाथ की दुल्हनियां जैसी फिल्मों में खूब पसंद किया गया है। इन्हीं फिल्मों से ये जोड़ी सुपरहिट हुई और इन्हें फैंस ने वालिया का नाम तक दे डाला। अब ताजा खबरों की माने तो मेकर्स दुल्हनियां 3 बनाने जा रहे हैं। लेकिन इस फिल्म में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट नहीं बल्कि जान्हवी कपूर के होने की खबर है।

    पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के आधार पर इस फिल्म में आलिया को रिप्लेस कर जान्हवी कपूर ने अपनी जगह बना ली है। हालांकि, अभी इस खबर पर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन फैंस निराश हो गया हैं। सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि उन्हें वरुण और जान्हवी की जोड़ी अच्छी लगती है। लेकिन दुल्हनियां 3 में उन्हें आलिया ही पसंद हैं। वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो बवाल जैसी फिल्म में जान्हवी की परफॉरमेंस से इतना इम्प्रेस हुए कि उन्हें वरुण के साथ अगली फिल्म में एक्ट्रेस को देखने में कोई एतराज नहीं।

    हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां साल 2014 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया था। शशांक खेतान ने लिखा और डायरेक्ट किया था। बद्रीनाथ की दुल्हनियां का डायरेक्शन भी शशांक ने किया था। अब दुल्हनियां 3 को कोई नया डायरेक्ट कर बना रहे हैं या खुद शशांक फ़िलहाल फिल्म को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन और जान्हवी कपूर के लिए ये साल बेहद खास होने वाला है। एक्टर्स इस साल कई बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। जान्हवी जूनियर एनटीआर के साथ अपनी साउथ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं वरुण कुछ इंटेंस फिल्मों में नज़र आयेंगे। इन्हें स्क्रीन पर देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags