युवराज सिंह के बेटे ने पिता के साथ देखा उनके 6 छक्कों का रिकॉर्ड

    इस वीडियो में वो बेटे के साथ 2007 के T 20 वर्ल्ड कप में लगाये अपने 6 छक्कों का वीडियो देख रहे हैं। दरअसल, 19 सितंबर को युवराज ने वो इतिहास बनाया था। अब बेटे के साथ उस पल को जीना क्रिकेटर के लिए सबसे खूबसूरत है।

    युवराज सिंह के बेटे ने पिता के साथ देखा उनके 6 छक्कों का रिकॉर्ड

    बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच और क्रिकेटर युवराज सिंह इस समय अपनी लाइफ का सबसे खास पल जी रहे हैं। दोनों अपने बेटे ओरियन कीच सिंह को बड़े होते देख रहे रहे हैं। ऐसे में युवराज ने बेटे ओरियन का एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो बेटे के साथ 2007 के T 20 वर्ल्ड कप में लगाये अपने 6 छक्कों का वीडियो देख रहे हैं। दरअसल, 19 सितंबर को युवराज ने वो इतिहास बनाया था। अब बेटे के साथ उस पल को जीना क्रिकेटर के लिए सबसे खूबसूरत है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ओरियन स्क्रीन पर बल्ला पकड़े नज़र आ रहे आने पिता को ध्यान से देख रहे हैं।

    युवराज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-'15 साल बाद यह वीडियो देखने के लिए इससे बेहतर साथी नहीं मिल सकता था।' देखिये

    बता दें, युवराज सिंह ने अपने क्रिकेट करियर में कई नए कीर्तिमान हासिल किए हैं। उनके नाम बड़े रिकार्ड्स हैं। वहीं उन्होंने 2019 में क्रिकेट से संयसबले लिया था। अब वो पिच से बहुत दूर हैं। उन्हें न तो कमेंट्री करते देखा जाता है और न ही कोच बने। वो अपनी फैमिली के साथ हैं। बेटे को बड़ा होते देख रहे हैं। दूसरी तरफ एक्ट्रेस हेजल कीच ने भी फिल्मों से दूरियां बनाई हुई है।

    Tags