आशिकी 3 में कार्तिक के साथ इश्क फरमाएगी ये एक्ट्रेस, 'कालीन भइया' की भी हुई एंट्री

    कार्तिक आर्यन को आशिकी 3 के लिए मिली अपनी हिरोइन?

    आशिकी 3 में कार्तिक के साथ इश्क फरमाएगी ये एक्ट्रेस, 'कालीन भइया' की भी हुई एंट्री

    कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को पहली बार फिल्म लव आजकल 2 में देखा गया था। दोनों की जोड़ी को तो लोगों ने पसंद किया था लेकिन इनकी फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। ये वही वक्त था जब कहा जा रहा था कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन खुद दोनों ने इस रिश्ते को पब्लिक के सामने खुलकर नहीं कबूला। लेकिन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था। हालांकि फैंस तो इस जोड़ी को दोबारा देखना चाहती थी और अब उनकी ये इच्छा पूरी होती दिख रही है। 

    लेटेस्ट खबरों के मुताबिक सारा अली खान ने फिल्म आशिकी 3 के लिए हामी भर दी है। जबकि कार्तिक आर्यन तो पहले से ही इस फिल्म का हिस्सा हैं। तो दोनों अब इस फिल्म में इश्क फरमाते नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी फिल्म को हिट करा पाती है या नहीं, वो तो आगे ही पता चलेगा। लेकिन फिल्म से एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कालीन भइया यानी पंकज त्रिपाठी की भी फिल्म में एंट्री हुई है और वो एक खास रोल करने वाले हैं। हालांकि अभी उनके रोल की डिटेल्स को छुपाकर रखा गया है।

    कार्तिक आर्यन की बात करें तो वो फिलहाल अपनी फिल्म शहजादा की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी। शहजादा इस महीने 17 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर फिल्म सत्यप्रेम की कथा और कैप्टन इंडिया नाम की फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं सारा अली खान विक्की कौशल के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं लेकिन उनकी फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। लेकिन फिल्म के सेट से दोनों की कुछ तस्वीर कुछ समय पहले लीक हुई थीं। ये एक रोम-कॉम फिल्म बताई जा रही है।

    Tags