सिंघम अगेन में दीपिका के बाद अब विक्की कौशल की एंट्री कराएंगे रोहित शेट्टी?

    रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म में हुई इस धांसू एक्टर की एंट्री, फैंस भी हैरान

    सिंघम अगेन में दीपिका के बाद अब विक्की कौशल की एंट्री कराएंगे रोहित शेट्टी?

    रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' की चर्चा पिछले कुछ समय से तेज हो गई हैं। अजय देवगन एक बार फिर स्क्रीन पर दहाड़ते नजर आएंगे। लेकिन इस फिल्म से रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स को और बड़ा करना चाहते हैं। उन्होंने फिल्म सर्कस की प्रमोशन के दौरान ऐलान कर दिया था कि वो इस बार दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम बनाने वाले हैं। अब एक और बड़ी खबर उनकी तरफ से सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आ सकते हैं।

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, "विक्की कौशल और रोहित शेट्टी सिंघम अगेन के लिए अभी कुछ समय से बातचीत कर रहे हैं और रोहित सिंघम अगेन में विक्की के लिए एक प्रोपर कैरेक्टर चुन रहे हैं। उनका पुलिस वाला रोल रणवीर से बहुत अलग होगा, जो एक ओवर-द-टॉप कैरेक्टर है। रोहित अपने कॉप यूनिवर्स में विक्की के हीरो और माचो वाले एंगल को सामने लाना चाहते हैं।"

    रोहित और विक्की पिछले 3 साल से साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन लगता है कि अब दोनों का ये प्लान काम कर जाएगा। सोर्स ने आगे बताया, "रोहित विक्की के लिए एक ट्रैक बनाने के लिए स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जिस तरह से चीजें आगे बढ़ रही हैं उससे खुश हैं। स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद आधिकारिक कागजी कार्रवाई होगी। लेकिन रोहित एक अलग जगह पर एक अभिनेता के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।"

    डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं रोहित शेट्टी

    रोहित शेट्टी अपनी नई वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स से डेब्यू करने वाले हैं। अजमेन प्राइम वीडियो पर उनकी ये वेब सीरीज आएगी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी अभी अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। इनके साथ ही इस वेब सीरीज में विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे।

    Tags