अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेटे अकाय के जन्म की खुशखबरी, ख़ुशी से झूमे विराट कोहली को मिल रही है सेलेब्स से बधाइयां

    अनुष्का शर्मा ने आखिरकार दे दी बेटे अकाय के जन्म की खबर, देश दुनिया से दूर बेटे के जन्म की खुशियां मना रहे हैं सेलेब्स 

    अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेटे अकाय के जन्म की खुशखबरी, ख़ुशी से झूमे विराट कोहली को मिल रही है सेलेब्स से बधाइयां

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस को आखिरकार खुशखबरी मिल गई है। दोनों हाल में एक प्यारे से बेटे के पैरेंट्स बने है। इस खबर की जानकारी खुद अनुष्का और विराट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के नाम पोस्ट शेयर कर दी है। एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि उन्होंने 15 फरवरी को वामिका के छोटे भाई और अपने बेटे अकाय को जन्म दिया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वो उनकी निजता का ख्याल रखें और अपना प्यार, आशीर्वाद बनाए रखें।

    ऐसी खबरें थीं कि एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म लंदन में दिया है। हालांकि, उनके पोस्ट से जगह का खुलासा नहीं हुआ है। फ़िलहाल उन्हें बेटे के जन्म के बाद इंडस्ट्री इंडस्ट्री से बधाइयां मिल रही है। अनुष्का के खुशखबरी वाले पोस्ट पर सोनम कपूर, रणवीर सिंह, डॉली सिंह समेत सेलेब्रिटीज ने बधाई भेजी है। रणवीर ने तो नज़र न लगे वाली इमोजी बनाई है।

    लंबे समय से ऐसी खबरें थीं कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं और लंदन में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। लेकिन एक्टर और क्रिकेटर ने इस खबर को अंतिम दिन तक छुपा कर रखा। प्रेग्नेंसी और बच्चे को लेकर जितनी भी अफवाहें थीं वो सब सच हो गई और अनुष्का एक प्यारे से बेटे की माँ बन गई हैं। विराट और एक्ट्रेस ने मिल कर अपने इस नए मेहमान का नाम अकाय रखा है।

    बता दें, अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी कर अचानक से सभी को हैरान कर दिया था। इटली में हुई ये शादी इतने गुपचुप तरीके से रखी गई थी कि किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। वहीं कोरोना काल में एक्ट्रेस ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का एलान किया और जनवरी 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया। अब बेटी के तीन साल होने के बाद दोनों फिर से बेटे के पेरेंट्स बन गये हैं।

    Tags