अर्जुन कपूर से भिड़ेंगे अजय देवगन, सिंघम 3 सुपरहिट करने के लिए रोहित शेट्टी ने बनाया ये प्लान

    अर्जुन कपूर की सिंघम 3 में हुए एंट्री, पुलिस नहीं ये निभाएंगे रोल

    अर्जुन कपूर से भिड़ेंगे अजय देवगन, सिंघम 3 सुपरहिट करने के लिए रोहित शेट्टी ने बनाया ये प्लान

    रोहित शेट्टी और अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम 3 का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसकी रिलीज के लिए फिलहाल एक साल का और इंतजार करना होगा। इस दौरान फिल्म से बीच बीच में कुछ ना कुछ अपडेट्स सामने आ रहे हैं। रोहित शेट्टी ने सिंघम 3 का नाम सिंघम अगेन रखा है और कई तगड़े प्लान्स बनाए हैं। इनसें से उनका एक प्लान लीक हो गया है।

    जी हां, मीडिया में तेजी से ये खबर फैल रही है कि अर्जुन कपूर भी सिंघम 3 का हिस्सा होने वाले हैं। हालांकि जैसा की आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है। एक्टर फिल्म में कोई पुलिस के रोल में नजर नहीं आएंगे। बल्कि वो एक विलेन बनने वाले हैं। उनके रोल को काफी छिपाकर रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिर अर्जुन सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी से भिड़ते नजर आएंगे। 

    दीपिका पादुकोण भी फिल्म में

    ये साफ है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण भी होंगी। उन्हें लेडी सिंघम के रूप में बताया जा रहा है। हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। एक थ्योरी के मुताबिक दीपिका पादुकोण अजय देवगन की बहन का रोल करेंगी और धांसू पुलिस वाली के रूप में नजर आएंगी। 

    अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

    अर्जुन कपूर वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म कुत्ते में देखा गया था जिसमें उनके साथ तबू और नसीरुद्दीन शाह भी थे। अब सिंघम 3 के अलावा उनकी और फिल्मों की बात करें तो एक्टर फिल्म द लेडी किलर में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल मे है। इसके अलावा एक्टर फिल्म 'मेरी पत्नी का रीमेक' और 'कनेडा' में नजर आएंगे। फिल्म कनेडा में अर्जुन के साथ अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी होंगे।

    Tags