Box Office Collection: रक्षा बंधन से आगे निकली लाल सिंह चड्ढा, बायकॉट के बाद भी तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

    तीसरे दिन भी फिल्म लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन की कमाई में कुछ खास बढ़त देखने को नहीं मिली है। यहां जानिए किस फिल्म का दिखा बुरा हाल। 

    <p>लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन से जुड़ी खबर&nbsp;</p>

    लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन से जुड़ी खबर&nbsp;

    सिनेमाघरों में 11 अगस्त के दिन एक साथ दो फिल्में रिलीज हुई। पहली एक्टर आमिर खान और एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और दूसरी एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की फिल्म रक्षाबंधन। पहले और दूसरे दिन की कमाई में कुछ खास देखने को नहीं मिला। ऐसे में फैंस तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। तीसरे दिन की कमाई में लाल सिंह चड्ढा की रफ्तार थोड़ी कम दिखाई दी। वहीं, रक्षाबंधन के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली। ऐसे में आइए आपको बताते हैं दोनों फिल्मों का तीसरे दिन का कलेक्शन।

    आइए सबसे पहले बात करते हैं फिल्म लाल सिंह चड्ढा की। पहले दिन फिल्म ने कमाई के मामले 12 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था। दूसरे दिन के कलेक्शन में 40% की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद 7.26 करोड़ का ही कलेक्शन फिल्म कर पाई। भले ही तीसरे दिन का कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है लेकिन बॉलीवुड मूवी रिव्यूज की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने तीसरे दिन करीब 6.30 से 7.30 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया है। इसका मतलब ये की तीसरे दिन भी फिल्म का जादू लोगों पर नहीं चल पाया। 

    वहीं, रक्षा बंधन की बात करें तो उसकी हालत लाल सिंह चड्ढा से भी बुरी होती हुई दिखाई दी है। फिल्म ने पहले दिन केवल 8.20 करोड़ की ही कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म का केलक्शन करीब 22 प्रतिशत कम हो गया। ऐसे में केवल फिल्म 6.40 करोड़ रुपये ही कमा पाई। अब बात करें तीसरे दिन की तो बॉलीवुड मूवी रिव्यू के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 9 से साढ़ 10 करोड़ रुपये का ही होता हुआ दिखाई दे सकता है। 

    लाल सिंह चड्ढा को लेकर इस वक्त हर जगह बायकॉट चल रहा है, जिसकी वजह से ये फिल्म नहीं चल पा रही है। वहीं, रक्षा बंधन फिल्म को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं है फिर वो पता नहीं क्यों लोगों के बीच नहीं चल पा रही है।

    Tags