आमिर खान की फिल्म इश्क में चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकी हैं कथित गर्लफ्रेंड फातिमा सना शेख, उम्र थी सिर्फ 5 साल

    आमिर खान की फिल्म की बच्ची अब हैं उनकी माशूका?

    आमिर खान की फिल्म इश्क में चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकी हैं कथित गर्लफ्रेंड फातिमा सना शेख, उम्र थी सिर्फ 5 साल

    आमिर खान और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की अफेयर की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि दोनों साल 2016 में आई फिल्म दंगल के समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिल्म में दोनों पिता और बेटी के किरदार में थे। उस समय फातिमा सिर्फ 24 साल की थीं। दोनों के अफेयर की खबरों के बीच आमिर खान ने फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में भी एक्ट्रेस को कास्ट करने के लिए मेकर्स को अप्रोच किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं फातिमा, आमिर खान के साथ दंगल और ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान करने से पहले 1997 में आई फिल्म इश्क में भी नज़र आ चुकी हैं।

    फिल्म इश्क के दौरान फातिमा सिर्फ 5 साल की थीं और आमिर लीड हीरो। इस फिल्म में एक्ट्रेस को काजोल के साथ एक सीन में देखा गया था। सीन में काजोल बस्ती के बच्चों के साथ कुछ सेलिब्रेट करती दिखती हैं। तभी वो सभी बच्चों में से किसी एक को गोद में उठा लेती हैं। ये गोद में उठाई बच्ची कोई और नहीं बल्कि फ़ातिम ही थीं। इसी सीन में दूसरी तरफ आमिर खान खड़े थे।

    बता दें, फिल्म दंगल के दौरान जब दोनों बाप-बेटी का किरदार निभा रहे थे इनके बीच दोस्ती पनपने लगी थी। आमिर खान, फातिमा के लिए उनके मेंटर बन गये और दोनों के रिश्ते में आने की खबर सामने आ गई। आमिर और किरण राव के अलग होने की पीछे फातिमा से उनका अफेयर ही बताया गया है। यहां तक कि खान परिवार के फैमिली फंक्शन में भी फातिमा नज़र आई थीं। बेटी इरा से दोस्ती भी सबूत है। हाल में दोनों को साथ में बैडमिंटन खेलते भी स्पॉट किया गया था। इनकी शादी की खबर भी के बार आ चुकी है। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है।

    Tags