KGF स्टार यश को किराना की दुकान पर देख कर हैरान हुए फैंस, एक्टर ने स्टारडम छोड़ फैंस के साथ ली फोटो

    KGF के रॉकी भाई को अपने पास की किराना दुकान पर देख कर हैरान यूजर्स ने कहा 'इतना आम इंसान कोई कैसे हो सकता है?'

    KGF स्टार यश को किराना की दुकान पर देख कर हैरान हुए फैंस, एक्टर ने स्टारडम छोड़ फैंस के साथ ली फोटो

    KGF से फिल्म इंडस्ट्री में धमाका करने वाले कन्नड़ स्टार एक्टर यश अपनी एक्टिंग के साथ सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। अपने फैंस के लिए हमेशा मौजूद रहने वाले यश को हाल में एक आम इंसान की तरह किराना दुकान से सामान खरीदते देखा गया है। ये तस्वीरें कन्नड़ डिस्ट्रिक की किसी आम सी दुकान की है जहां एक्टर को स्पॉट किया गया था। यश ने दुकान से अपनी जरूरत का सामान लिया। इसी बीच वहां मौजूद कुछ फैंस ने उन्हें पहचान लिया और साथ एक तस्वीर की रिक्वेस्ट की।

    ऐसा बताया जा रहा है कि ये तस्वीर उस समय की है जब एक्टर यश अपने परिवार के साथ शिरली स्थित श्री चितरपुर मठ मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। एक्टर की पत्नी राधिका पंडित भी उस समय एक्टर के साथ थीं। उन्होंने पति यश के फैन के साथ तस्वीरें खिंचवाई। देखिये-

    इस मौके पर एक्टर ने पर्पल रंग की शर्ट और डार्क ग्रीन पैंट पहना हुआ था। यश ने KGF के बाद से ही अपने लुक में कोई बदलाव नहीं किया है। उन्होंने अपने बालों को बढ़ाया हुआ है और जुड़ा बना कर फैंस से मुलाकात की। यश का ये लुक खूब वायरल हुआ था। हालांकि, अभी ये कन्फर्म नहीं है कि एक्टर ने अपने किसी नए प्रोजेक्ट के लिए ये लुक रखा हुआ है या कुछ और बात है।

    बता दें, KGF चैप्टर 1 साल 2018 में थिएटर पर रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को देखने के बाद फैंस में एक्टर के लिए जबरदस्त दीवानगी देखी गई थी। ये दीवानगी आज तक जारी है। KGF चैप्टर 2 ने भी कमाई के रिकॉर्ड में तेजी से बदलाव किया। ये फिल्म कोरोना काल के बाद 2022 में रिलीज़ हुई। लंबे इंतजार का असर फिल्म में देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। इसके साथ ही एक्टर की फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। अब एक्टर को नये प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags