प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में नहीं होंगी शामिल, ये है वजह

    पहले निक जोनस ने शादी में आने से मना किया अब प्रियंका चोपड़ा भी नहीं आयेंगी

    प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में नहीं होंगी शामिल, ये है वजह

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारियां उदयपुर में शुरू हो चुकी हैं। आज सुबह दोनों को उदयपुर के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। परिणीति और राघव की इस शादी में मेहमान पहुंच चुके हैं। परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास दोस्त यारों को ही इस शादी में बुलाया गया है। हालांकि, इस शादी में प्रियंका चोपड़ा का आना कैंसिल बताया जा रहा है।

    परिणीति की चचेरी बहन और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा इस शादी में नहीं पहुंच पाएंगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्ट्रेस इन दिनों अपने किसी पुराने कमिटमेंट में बिजी हैं और शादी में चाह कर भी शामिल नहीं हो पाएंगी। ऐसा माना जा रहा है था कि पहले सिर्फ प्रियंका ही शादी का हिस्सा बन रही थीं। लेकिन अंत में उनका आना भी कैंसिल हो गया है। अब जूते चुराई की रस्म परिणीति की बाकी बहनें करेंगी।

    बता दें, कुछ महीनों पहले परिणीति और राघव की सगाई ने सभी को हैरान कर दिया था। अब दोनों उदयपुर के शादी कर रहे हैं। शादी रस्में शुरू हो गई हैं जो लीला पैलेस में पूरी की जाएगी। वहीं ताज होटल में मेहमानों के बीच शादी की मुख्य रस्म पूरी होगी। इस शादी में बॉलीवुड से भी के सितारे पहुंचने वाले हैं। एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने पति के साथ उदयपुर पहुंच गई हैं। अब बस परिणीति को दुल्हन बने देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags