अपने पापा के सामने रोमांस करने की कोशिश करती दिखीं परिणीति चोपड़ा, राघव ने कर दिया किस

    बीती रात बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने सगाई कर ली है। सगाई के दौरान राघव बॉलीवुड की इस हसीना को किस करते नजर आए।

    अपने पापा के सामने रोमांस करने की कोशिश करती दिखीं परिणीति चोपड़ा, राघव ने कर दिया किस

    बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा के लिए कल का दिन बेहद खास था। बीते दिन राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा को अपने प्यार के नाम की अंगूठी पहना दी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई में बॉलीवुड और राजनीति जगत के कई बड़े सितारे चार चांद लगने पहुंचे थे। सगाई के दौरान परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने अपने परिवार के साथ जमकर मस्ती कीं। प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए इंडिया आई थीं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा अपने पापा के सामने राघव चड्डा के साथ डांस करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने पहले तो राघव चड्डा के लिए माही गाना गया। जिसके बाद परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्डा को अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया। इस दौरान राघव चड्ढा ने बिना देर किए परिणीति चोपड़ा के गाल पर किस कर दिया। 

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा के इस वीडियो ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। लोग परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। सगाई होते ही फैंस ने तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा को आइडल कपल का दर्जा देना शुरू कर दिया है। अपनी सगाई के दौरान परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा मैचिंग आउटफिट्स में नजर आए।

    पहले तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई उसके बाद बॉलीवुड के इस कपल ने जमकर डांस किया। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई में फोन बैन था। बावजूद इसके परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज लीक हो गईं। पार्टी खत्म होते ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा मीडिया से भी मिलने गए। इस दौरान परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा एक दूसरे के साथ बातें करते नजर आए। सगाई के बाद अब लोग परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी में फिलहाल काफी समय है। 

    Tags