राम सेतु ट्रेलर: भारत के इतिहास को बचाने निकले अक्षय कुमार, खतरे में पड़ी जान

    अक्षय कुमार स्टारर फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आपको अक्षय कुमार अपनी जान पर खेलकर राम सेतु को बचाने का काम करेंगे, क्योंकि इसे तोड़ा जाना है।

    राम सेतु ट्रेलर:  भारत के इतिहास को बचाने निकले अक्षय कुमार, खतरे में पड़ी जान

    इंडिया में राम मंदिर की बात तो सबने की है लेकिन अक्षय कुमार इस बार राम सेतु का मुद्दा लेकर आए हैं। अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इस बार वो कुछ हटकर लाए हैं। उनका लुक भी काफी अलग है। फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा हैं। दोनों ही एक्ट्रेसेस की झलक ट्रेलर में दिखाई गई है। 

    ट्रेलर की शुरुआत साउथ के पॉपुलर एक्टर नस्सार के साथ शुरू होती है और कोर्ट में सरकार राम सेतु को तोड़ने क इजाजत मांग रही होती है और इसे बचाने का जिम्मा अक्षय कुमार को मिलता है। अक्षय को पता नहीं होता कि ये काम पेचीदा होने के साथ साथ खतरनाक भी है। अक्षय और उनके साथी इस काम में जुट जाते हैं, तभी उन्हें एहसास होता है कि उनकी जान खतरे मे है लेकिन अक्षय इसकी परवाह नहीं करते और अपने मिशन को आगे बढ़ाते हैं। 

    ट्रेलर में कुछ कुछ चीजें हाईटेक दिखाई गई हैं। पूरे हाइटेक सिस्टम के जरिए राम सेतु को बचाने की तैयारी होती है लेकिन आखिर में अक्षय कुमार पत्थर लेकर ऊपर की ओर आ जाते हैं क्योंकि वो पत्थर पानी में नहीं डूबता और एक्टर पानी पर चल होते हैं। इससे पता चल रहा है कि इतिहास के साथ आपको फिल्म में आस्था भी परोसी जाएगी।

    राम सेतु को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है और ये फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

    Tags