जवान ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, जल्द टूटेंगे आरआरआर समेत इन फिल्मों के रिकॉर्ड

    शाहरुख खान रचने वाले हैं एक और इतिहास, जवान ने वर्ल्डवाइड पार किया 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन

    जवान ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, जल्द टूटेंगे आरआरआर समेत इन फिल्मों के रिकॉर्ड

    शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान ने इस पूरी महीने सिनेमाघरों में तबाही मचाकर रखी हुई है। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई है और अभी भी फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 560 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। पठान की आंधी में तो विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली भी धुल गई है।

    जवान ने वर्ल्डवाइड भी धमाका मचा रखा है। ग्लोबली ये फिल्म एकदम डबल कमाई कर रही है। फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म ने 18 दिन में 1004.92 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब ये तो कंफर्म हो गया है कि फिल्म ग्लोबली अब तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। सबसे पहले तो शाहरुख खान खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। उनकी फिल्म पठान ने वर्ल्डवाइड 1,050.30 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 45 करोड़ रुपये की कमाई के बाद ये रिकॉर्ड आराम से टूट जाएगा। 

    इसके बाद सबकी नजरें रहेंगी कि जवान आगे केजीएफ 2 (1230 करोड़ रु), आरआरआर (1236 करोड़ रु) और बाहबुली 2 (1750 करोड़ रु) का रिकॉर्ड कब तोड़ती है। जिस हिसाब से फिल्म आगे बढ़ रही है, उस हिसाब से फिल्म से पूरी उम्मीदे हैं।

    शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में नयनतारा और विजय सेतुपति भी लीड रोल में थे। फिल्म हिंदी भाषा के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। फिल्म को साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर एटली ने डायरेक्ट किया है। खबरे हैं कि एटली जवान के बाद जवान 2 भी बनाएंगे जिसमें ऐश्वर्या और विक्रम राठौर की कहानी दिखाई जा सकती है।

    इसके अलावा एटली ने ये भी खुलासा किया है कि साउथ स्टार थालापति विजय और शाहरुख खान भी साथ में काम करना चाहते हैं। दोनों एटली को फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार करने को कहा है। ये जवान 2 के अलावा एक अलग फिल्म होगी। 

    Tags