शाहिद कपूर ने विक्की कौशल से छीनी 'अश्वत्थामा', ठंडे बस्ते में चली गई थी फिल्म

    अमेजन प्राइम वीडियो ने विक्की कौशल की नई फिल्म का किया ऐलान, कभी विक्की कौशल होने वाले थे 'अश्वत्थामा' के हीरो 

    शाहिद कपूर ने विक्की कौशल से छीनी 'अश्वत्थामा', ठंडे बस्ते में चली गई थी फिल्म

    अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने 70 प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया है। इसमें कईं चौंकाने वाले वेब शोज और फिल्में हैं। इन्हीं में से एक शाहिद कपूर की फिल्म अश्वत्थामा भी है। जिसे देखकर तमाम लोग हैरान हो गए। अमेजन प्राइम वीडियो पर ऐलान किया गया कि शाहिद कपूर अश्वत्थामा के रोल में होंगे। फिल्म को सचिन बी रवी डायरेक्ट करेंगे। जबकि इसे पूजा एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा है। फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म पहले थिएटर्स पर रिलीज होगी और इसके बाद अमेजन प्राइम पर आएगी।

    लेकिन यहां हैरानी वाली बात ये है कि 'अश्वत्थामा' ठंडे बस्ते में चली गई थी। फिल्म में पहले विक्की कौशल लीड रोल मे थे और इसे उरी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर बना रहे थे। फिल्म के दो पोस्टर्स भी सामने आए थे। लेकिन ऐसा कहा गया कि बजट के चलते ये फिल्म नहीं बन रही है। लेकिन अब जब शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म का ऐलान किया गया तो सब चौंक गए।

    हालांकि शाहिद कपूर भी इस फिल्म में जमते नजर आएंगे। शाहिद कपूर को वैसे इसी साल फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया है। उनके साथ फिल्म में कृति सेनन लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था। 

    शाहिद कपूर अश्वत्थामा के अलावा फिल्म देवा में भी नजर आएंगे। उनका फिल्म से लुक रिलील हो चुका है। एक्टर अमेजन प्राइम वीडियो की अनाउंसमेंट पर अपने देवा वाले लुक में ही पहुंचे थे। देवो में वो एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में होंगे। 

    वैसे जब अमेजन ने 'अश्वत्थामा' का ऐलान किया तो कई लोग शाहिद कपूर की फर्जी 2 के बारे में भी पूछने लगे। शाहिद कपूर की इस सीरीज को भी काफी पसंद किया गया था। अब दर्शक फर्जी 2 का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फर्जी का सीक्वल तो आएगा लेकिन कब आएगा, इसके बारे में शाहिद और मेकर्स दोनों ने ही कुछ नहीं कहा है।

    Tags