चंदू चैंपियन से लेकर स्त्री 2 तक, थिएटर के बाद धड़ाधड़ प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी ये फिल्में, देखें लिस्ट

    सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं साउथ की भी दमदार फिल्में अमेजन प्राइम वीडियो पर होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट

    चंदू चैंपियन से लेकर स्त्री 2 तक, थिएटर के बाद धड़ाधड़ प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी ये फिल्में, देखें लिस्ट

    अमेजन प्राइम वीडियो ने मंगलवार को एक दो नहीं बल्कि पूरे 70 प्रोजेक्ट का ऐलान किया। इनमें कई फिल्में और वेब सीरीज थीं। कुछ के बारे में पहले से पता था और कुछ प्रोजेक्ट का ऐलान करके प्राइम वीडियो ने हैरान कर दिया। इस दौरान कई फिल्मों का भी ऐलान किया गया। हालांकि ये फिल्में सीधे इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि थिएटर पर रिलीज होंगी। लेकिन थिएटर के बाद ये सीधा अमेजन प्राइम वीडियो पर ही दस्तक देंगी। इसकी पूरी गांरटी है। इसलिए इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने प्लेटफॉर्म पर थिएटर के बाद रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। 

    इसमें कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, शाहिद कपूर, वरुण धवन जैसे स्टार्स की फिल्मे हैं। साउथ की फिल्मों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सूर्या और विजय देवरकोंडा जैसे स्टार्स की फिल्मों का भी लुत्फ आप अमेजन प्राइम वीडियो पर ही ले सकेंगे।

    कंतारा - ए लेजेंड चैप्टर 1 (कन्नड़)

    चंदू चैंपियन (हिन्दी)

    सनकी (हिन्दी)

    हाउसफुल 5 (हिन्दी)

    बागी 4 (हिन्दी)

    शूजीत सरकार का नेक्स्ट प्रोजेक्ट (हिन्दी)

    कंगुवा (तमिल)

    स्त्री 2 (हिन्दी)

    इक्कीस (हिन्दी)

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (हिन्दी)

    अश्वत्थामा - द सागा कॉन्टिनुज (हिन्दी)

    उस्ताद भगत सिंह (तेलुगु)

    गेम चेंजर (तेलुगु)

    फैमिली स्टार (तेलुगु)

    सिंघम अगेन (हिन्दी)

    योद्धा (हिन्दी)

    बैडन्यूज़ (हिन्दी)

    मडगांव एक्सप्रेस (हिन्दी)

    डॉन 3 (हिन्दी)

    Tags