Koffee with Karan 8: सनी देओल और बॉबी देओल के बाद ये हसीना होगी करण जौहर की स्पेशल गेस्ट?

    कॉफी विद करण सीजन 8 में सनी देओल और बॉबी देओल के बाद कौन होगा अगला गेस्ट? खुद इस एक्ट्रेस ने दिया इशारा

    Koffee with Karan 8: सनी देओल और बॉबी देओल के बाद ये हसीना होगी करण जौहर की स्पेशल गेस्ट?

    कॉफी विद करण का सीजन 8 बीते 26 अक्तूबर से शुरू हो गया है। शो में पहले गेस्ट रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण थे। पहला एपिसोड लोगों ने काफी पसंद किया और अब सबकी निगाहें सनी देओल और बॉबी देओल के एपिसोड पर टिकी हैं। शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है। करण जौहर देओल भाइयों से उनके पिता धर्मेंद्र के किस के बारे में पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। दरअसल करण जौहर ने ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी डायरेक्ट की थी जिसमें धर्मेंद्र ने शबाना आजमी को किस किया था।

    ये एपिसोड गुरुवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा। इससे पहले अब अगले गेस्ट की चर्चा भी जोरों पर है। सोशल मीडिया को टटोलें तो पता चलता है कि गणपत एक्ट्रेस कृति सेनन करण जौहर की अगली गेस्ट हो सकती हैं। दरअसल खुद कृति सेनन ने इस ओर इशारा किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ''सभी कॉफी लवर्स, आपको पता है ना मेरा मलतब?''

    अगर ऐसा होता है तो कृति के फैंस के लिए तो ये काफी बढ़िया खबर है। लेकिन अगर एक्ट्रेस शो पर आ रही हैं तो वो किसके साथ आएंगी ये देखना होगा। क्योंकि करण जौहर के शो पर तो अकसर दो या तीन लोग ही एक साथ आते हैं।

    कृति का वर्कफ्रंट

    कृति सेनन पिछले दिनों फिल्म गणपत में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई। वैसे एक्ट्रेस की लिस्ट में अभी कई फिल्में हैं। कृति सेनन शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी जिसका अभी टाइटल तय नहीं है। ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस 'दो पत्ती' और 'द क्रू' में नजर आएंगी।

    Tags