कनाडा में शहनाज़ गिल की फैन फॉलोइंग देख हैरान हो गईं भूमि, कुशा और डॉली, अनिल कपूर भी नहीं मिला ऐसा ट्रीटमेंट

    शहनाज़ गिल के आगे भूमि और बाकी स्टार्स हुए फेल

    कनाडा में शहनाज़ गिल की फैन फॉलोइंग देख हैरान हो गईं भूमि, कुशा और डॉली, अनिल कपूर भी नहीं मिला ऐसा ट्रीटमेंट

    शहनाज़ गिल इस महीने रिलीज़ होने वाली फिम ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म की लीड हीरोइन भूमि पेडनेकर हैं। साथ ही सोशल मीडिया स्टार कुशा कपिला, डॉली सिंह, शिवानी बेदी सपोर्टिंग रोल में हैं। रिया कपूर फिल्म की प्रोड्यूसर हैं और उनके पति करण बूलानी डायरेक्टर तो पापा अनिल कपूर फिल्म का हिस्सा होंगी ही। अब फिल्म की कास्ट फ़िलहाल एक इवेंट के लिए कनाडा में गए हुए हैं। कनाडा के इस इवेंट से वीडियो सामने आया है जहां शहनाज़ गिल को फैंस से किसी बड़ी स्टार जैसा ट्रीटमेंट मिल रहा है।

    वीडियो में शहनाज़ को शिमरी गोल्डन ड्रेस में देखा जा सकता है। जैसे ही वो माइक लेकर कुछ बोलना शुरू करती हैं तो फैंस जोर से चिल्लाने लगते हैं। एक फैन ने पूछा कि उन्होंने ऐसा सोचा था कि वो एक दिन अनिल कपूर के सतह काम करती दिखेंगी। इसके जवाब में शहनाज़ ने कहा कि उन्होंने भी यही सोचा था इसलिए वो इधर हैं। उनके लिए अनिल कपूर के साथ काम करना बड़ी बात है। ये सुनने के बाद कनाडा की ऑडियंस जोर से चिल्ला कर शहनाज़ को चीयर्स करने लगती हैं। शहनाज़ की इतनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देख भूमि पेडनेकर, कुषा, डॉली, शिबानी हैरान हो जाते हैं। देखिये-

    बता दें, शहनाज़ गिल की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म तो नहीं चली लेकिन शहनाज़ की गाड़ी निकल पड़ी। अब वो थैंक्यू फॉर कमिंग में नज़र आ रही हैं। हालांकि, ट्रेलर में उन्हें ज्यादा जगह नहीं मिली थी। उम्मीद है वो फिल्म में कोई कमाल कर पाए।

    Tags