शर्लिन चोपड़ा ने पैपराजी के साथ कर ली सारी हदें पार, सबके सामने चूमा

    शर्लिन चोपड़ा ने चेहरा पकड़ कर कर दिया पैपराजी को किस 

    शर्लिन चोपड़ा ने पैपराजी के साथ कर ली सारी हदें पार, सबके सामने चूमा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा विवादों की वजह से खबरों में बनी रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने बिना किसी परवाह के सबके सामने पैपराजी को किस कर दिया। आज शर्लिन मुंबई में स्पॉट हुई थीं। उन्हें अक्सर पैपराजी के साथ बातचीत करते हुए देखा गया है। ऐसे में जब एक्ट्रेस को पता चला कि कैमरा लिए खड़े एक पैपराजी का आज जन्मदिन है तो उन्होंने शख्स को बुलाया उनसे बातचीत की। दोनों के बीच बातचीत इस हद तक बढ़ गई कि पहले शर्लिन ने उन्हें गले से लगाया और फिर गालों पर किस कर लिया। शर्लिन पैपराजी के गले में हाथ डाले नज़र आई देखिये-

    शर्लिन चोपड़ा और विवादों का पुराना रिश्ता रहा है। राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में एक्ट्रेस सामने आई थीं और खुल कर बयान दिया था। राखी सावंत से साजिद खान का समर्थन करने को लेकर उनकी बहस हो गई थी। पुलिस कंप्लेंट हुई और अब दोनों अच्छे दोस्त हैं।

    शर्लिन चोपड़ा ने बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज पर नशा करने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस इन दिनों किसी बड़े फ़िल्मी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए खबरें बटोर रही हैं। उन्होंने जिम में पसीना बहा कर अपने एब्स बनाये हैं। खुद को फिट और हेल्थी रखने की हर मुमकिन कोशिश में लगी रहती हैं।

    Tags