सोनम कपूर की कमबैक फिल्म ब्लाइंड को नसीब नहीं हुआ थिएटर, यहां रिलीज होगी मूवी

    सोनम कपूर की कमबैक फिल्म ब्लाइंड ओटीटी पर इस दिन हो रही है रिलीज, निभाएंगी नेत्रहीन पुलिस ऑफिसर का रोल

    सोनम कपूर की कमबैक फिल्म ब्लाइंड को नसीब नहीं हुआ थिएटर, यहां रिलीज होगी मूवी

    सोनम कपूर फिल्म ब्लाइंड से अपना कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में वो एक पुलिस ऑफिसर का रोल कर रही हैं। जो कि नेत्रहीन है और फिर भी वो एक सीरियल किलर की तलाश मे हैं। ब्लाइंड 2011 में इसी नाम की कोरियाई फिल्म का रीमेक है। फिल्म की शूटिंग ग्लासगो, स्कॉटलैंड सहित अन्य स्थानों पर फरवरी 2021 में पूरी की गई थी। फिल्म को शोम मखीजा ने डायरेक्ट किया है। 

    इसी फिल्म से अब सोनम कपूर अपना एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं। ये फिल्म वैस थिएटर पर रिलीज होनी थी लेकिन अब खबरों के मुताबिक मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबित सोनम कपूर की ब्लाइंड जियो सिनेमा पर 7 जुलाई को रिलीज होगी जिसे जियो इस्तेमाल करने वाले लोग फ्री में देख पाएंगे। सोनम के अलावा इस फिल्म में पूरब कोहली, विनय पाठक, लिलेट दुबे और शुभम सराफ भी अहम भूमिकाओं में हैं।

    सोनम कपूर को आखिरी बार विक्रमादित्य मोटवानी की एके बनाम एके में खुद का किरदार निभाते हुए देखा गया था, जिसमें उनके पिता अनिल कपूर और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में थे। वैसे उनकी आखिरी रोम-कॉम फिल्म द ज़ोया फैक्टर थी। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसके बाद सोनम कपूर ने सिर्फ ब्लाइंड ही शूट की थी और इस बीच एक्ट्रेस मां बनी हैं। उन्होंने 20 अक्टूबर, 2020 को अपने बेटे वायु को जन्म दिया था।

    सोनम कपूर अकसर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियो में छाई रहती हैं। सोनम कपूर ने हाल ही में 9 जून को अपना जन्मदिन अपने लंदन वाले घर में मनाया था। एक्ट्रेस ने अपने इस बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जो फैंस को काफी पसंद आई थीं। इसके अलावा भी वो अपने फैशन को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

    Tags