UT69 ट्रेलर: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल में रोए थे खून के आंसू, कैदियों के बीच प्यार भी मिला

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के जेल में थे ऐसे हाल, उनकी डेब्यू फिल्म UT69 के ट्रेलर में हुआ खुलासा

    UT69 ट्रेलर: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल में रोए थे खून के आंसू, कैदियों के बीच प्यार भी मिला

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पिछले साल पोर्नोग्राफी केस में जेल की हवा खान पड़ी थी। जहां पर उन्होंने अपना काफी दर्दनाक समय काटा था। राज ने अब अपने पूरे जेल के एक्सपीरियंस पर एक फिल्म बना डाली है जिसमें वो खुद ही एक्टर हैं। इस फिल्म का नाम UT69 है और इसका ट्रेल रिलीज हो चुका है। जेल से बाहर निकलकर तो राज ने कभी शक्ल नहीं दिखाई लेकिन अब ट्रेलर में वो फुल नजर आ रहे हैं।

    ट्रेलर की शुरुआत ही उनके जेल के अंदर घुसने से होती है। जहां उनसे उनका ब्रश तक छीन लिया जाता है। उनके कपड़े उतरवाकर उनकी चेकिंग करके उन्हें जेल में भेजा जाता है। इसके बाद जेल के कैदी उन्हें पहचानने की कोशिश करते दिखते हैं। लेकिन उन्हें शुरुआत में कोई पहचान नहीं पाता। जबकि जेल के कर्मचारी उनसे शिल्पा शेट्टी के बारे में पूछते हैं।

    जेल में जब टीवी चलता है कि कुछ कैदी शिल्पा शेट्टी पर कमेंट करते नजर आते हैं और ये सब राज को सुनना पड़ता है। जेल में वॉशरूम, खाने पीने और साफ सफाई की क्या स्थिति है, ये इस ट्रेलर में साफ दिखाया गया है। कमाल की बात है कि वकील भी उन्हें उनके कर्मों की बात कहता नजर आ रहा है कि इस वजह से उन्हें वहां जेल में सड़ना पड़ रहा है। 

    हालांकि धीरे धीरे राज थोड़ा बहुत वहां घुलना मिलना सीख जाते हैं। वो कैदियों के हाथ से खाना खाते और हंसते हुए दिखते हैं। इतना ही नहीं उन्हें जेल में गणपति उत्सव भी मनाते दिखाया जा रहा है। लेकिन राज के मन में दर्द तो फिर भी रहता है क्योंकि वो वहां से निकलना चाहते थे।

    राज की ये कहानी मुंबई के आर्थर रोड जेल की है। इस फिल्म की कहानी खुद राज कुंद्रा ने लिखी है जबकि फिल्म को शहनवाज अली ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 3 नवंबर को रिलीज हो रही है। जबकि इससे पहले फराह खान और मुनव्वर फारुकी इस फिल्म को राज के साथ प्रमोट करते नजर आए थे।

    Tags