मृणाल ठाकुर और बादशाह की रिलेशनशिप की खबरों ने पकड़ी तेजी, शिल्पा की दिवाली पार्टी में साथ में आए नजर

    अफवाह थी कि बादशाह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखिया से शादी करने वाले हैं। वहीं रिलेशनशिप की खबरों पर बादशाह और ईशा ने अपना अब तक कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं दिया है। वहीं वह एक बार फिर से मृणाल ठाकुर के साथ नजर आए हैं।

    मृणाल ठाकुर और बादशाह की रिलेशनशिप की खबरों ने पकड़ी तेजी, शिल्पा की दिवाली पार्टी में साथ में आए नजर

    टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में अपने कदम बढ़ाने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और रैपर और सिंगर बादशाह को शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया। दोनों के लेटेस्ट वीडियो ने फैंस को अपनी ओर अट्रैक्ट किया। देर रात दोनों को शिल्पा की दिवाली पार्टी से साथ में बाहर निकलते हुए देखा गया। दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए। जिसने अफवाहों के बाजार को काफी ज्यादा गर्म कर दिया है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मृणाल, बादशाह के साथ पार्टी से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही हैं और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा है।

     जिससे उनके एक-दूसरे को डेटिंग की ख़बरें तेज हो गई हैं। मृणाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बादशाह और शिल्पा के साथ की पिक्चर्स शेयर की साथ में कैप्शन में लिखा पसंदीदा शख्स।" बादशाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मृणाल की स्टोरी को रीपोस्ट किया। आपको बता दें कि मृणाल ने ऑलिव ग्रीन कलर की एथनिक आउटफिट में देखा गया। जबकि बादशाह ब्लैक कलर के ट्रेडीशनल आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। शिल्पा शेट्टी ने रेड कलर की साड़ी कैरी की हुई थी। जिसमें वह काफी ज्यादा हॉट और स्टनिंग लग रही थी।

    इससे पहले अफवाह थी कि बादशाह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ईशा रिखिया से शादी करने वाले हैं। ईशा रिखिया एक पंजाबी एक्ट्रेस है जिन्होंने 2013 में अपना पंजाबी इंडस्ट्री से डेब्यू किया था। ईशा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2018 में राघव जुयाल, वरुण धवन और पुनीत पाठक स्टारर फिल्म से किया था। वहीं रिलेशनशिप की खबरों पर बादशाह और ईशा ने अपना अब तक कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं दिया है। वहीं वह एक बार फिर से मृणाल ठाकुर के साथ नजर आए हैं। जिससे एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है और दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने तूल पकड़ ली है।

    Tags