पाकिस्तान एक्टर फवाद खान बॉलीवुड में पूरे करेंगे अपने अधूरे प्रोजेक्ट्स, करण जौहर का मिलेगा साथ?
करण जौहर के साथ फिल्म जमेगी फवाद खान की जोड़ी, मिलकर बनाएंगे सुपरहिट फिल्में?
![पाकिस्तान एक्टर फवाद खान बॉलीवुड में पूरे करेंगे अपने अधूरे प्रोजेक्ट्स, करण जौहर का मिलेगा साथ? पाकिस्तान एक्टर फवाद खान बॉलीवुड में पूरे करेंगे अपने अधूरे प्रोजेक्ट्स, करण जौहर का मिलेगा साथ?](https://imagesv2.desimartini.com/images/202310/fawad-khan-1697874821.jpeg?width=800&quality=50&impolicy=dm-20210112)
हाल ही में ये खबर आई कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने उस याचिका को पास कर दिया है जिसमें पाकिस्तानी एक्टर्स पर लगे बैन को हटाने की मांग की गई है। अब इस खबर से एंटरटेनमेंट जगत के चाहने वालों के चेहरे पर खुशियों की लहर दौड़ गई है। तमाम पाकिस्तानी एक्टर्स जो इंडिया में काम नहीं कर पा रहे थे, वो अब दोबारा काम कर पाएंगे।
फवाद खान, माहिरा खान, अली जफर और सबा कमर जैसे कई पाकिस्तानी एक्टर्स को फैंस दोबारा बॉलीवुड में देख पाएंगे। लेकिन जब बैन लगा था तब फवाद खान के पास भी कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स थे। ऐसा कहा जाता है कि करण जौहर ने एक्टर को कुछ फिल्में दी थीं जिनमें वो कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले थे। ये भी बताया गया था कि 'रात बाकी' फिल्म भी पहले करण जौहर प्रोड्यूस करने वाले थे। इस फिल्म में वो फवाद खान और कैटरीना कैफ को कास्ट करते।
उम्मीद है कि जब भी दोबारा से फवाद इंडिया में काम करने के लिए उपलब्ध होंगे तो करण जौहर उन्हें दोबारा अप्रोच करेंगे। हालांकि जब पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगा था तो करण ने भी खुलकर कहा था कि वो पाकिस्तानी एक्टर्स के साथ काम करने नहीं जा रहे हैं।
फवाद खान ने बॉलीवु़ड में फिल्म 'खूबसूरत' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्टर सोनम कपूर के अपोजिट नजर आए थे और लोगों ने फवाद की एक्टिंग की भी तारीफ की थी। इसके अलावा एक्टर 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'कपूर एंड सन्स' में भी नजर आ चुके हैं।
फवाद खान वैसे पाकिस्तान में अपना हुनर लगातार दिखा रहे हैं और लोग उन्हें प्यार दे रहे हैं। उन्हें पिछली बार फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' में देखा गया था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब तो उनके इंडियन फैंस को भी उनका इंतजार रहेगा।