राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' ने मारी सेंचुरी, क्रोस किया 100 करोड़ का आंकड़ा !
Updated : September 16, 2018 11:46 AM ISTराजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' ने आखिरकार 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ही ली। ये राजकुमार राव की पहली 100 करोड़ की कमाई करने फिल्म है। बॉलीवुड में खुद को मंझा हुआ स्टार साबित करने वाले राजकुमार राव पर उनके फैन्स को गर्व है। फिल्म 'स्त्री' एक ऐसी चुड़ैल की कहानी है जो वैश्या हुआ करती थी और उसे उसके प्रेमी समेत मार दिया गया था। जिसके बाद वो चुड़ैल बनकर शहर के लोगों को उठाने लगी थी।
इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की कहानी, एक्टर्स जैसे राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक चैटर्जी और अपारशक्ति खुराना की अच्छी एक्टिंग, बढ़िया स्क्रीनप्ले और वर्ड ऑफ़ माउथ ने इस फिल्म को लोकप्रिय होने में मदद की और सफल बनाया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के 100 करोड़ पूरे होने पर ट्वीट कर ये जानकारी दी।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >And #Stree hits a century... Crosses ₹ ? cr mark... [Week 3] Fri 2.14 cr, Sat 3.76 cr. Total: ₹ 101.43 cr. India biz... This one’s a LOTTERY for its investors.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 16, 2018
बता दें कि इस फिल्म को डायरेक्टर अमर कौशिक ने बनाया था और स्त्री का किरदार एक्ट्रेस फ़्लोरा सैनी ने निभाया था।