बॉलीवुड के इन बड़े स्टार्स का रहा है भोजपुरी फिल्मों से कनेक्शन !
Updated : October 29, 2019 05:33 PM ISTक्षेत्रीय भाषाओं और संस्कृतियों के प्रति अक्सर बॉलीवुड एक्टर्स का रवैया भेदभाव भरा हो जाता है। बॉलीवुड को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री मानने वाले ये स्टार्स खुद को रीजनल सिनेमा से ऊपर मानते हैं। जबकि ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में सिर्फ़ हिंदी भाषा की ही फ़िल्में बनती हों। पिछले दो-तीन सालों में अगर बॉलीवुड फिल्मों के ट्रेंड्स को देखें तो साफ़ दिख जाता है कि यूपी बिहार जैसे छोटे शहरों से जुड़ी फ़िल्में बना कर पॉपुलैरिटी बटोरना बॉलीवुड फिल्मों का एक नया ट्रेंड बन चुका है। उसके बाद भी नए नवेले एक्टर्स रीजनल सिनेमा और भाषा को नीचा और छोटा समझते हैं।
हाल में यंग बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा बिग बॉस 11 में अपनी फिल्म ‘अय्यारी’ की प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ फिल्म में काम कर रहे सीनियर एक्टर मनोज बाजपाई भी थे। शो में एक एक्टिविटी के दौरान मनोज, सिद्धार्थ को भोजपुरी सिखाने लगे। भोजपुरी भाषा पर हंसते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें भोजपुरी बोलते हुए ‘लैट्रिन’ जैसा महसूस हो रहा है।
सिद्धार्थ की इस बात से भोजपुरी बोलने वालों को बहुत ठेस पहुंची है और सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की खिंचाई शुरू हो हो गई। केवल आम जनता ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिद्धार्थ की अच्छी दोस्त आलिया भट्ट ने भी इस बात के लिए सिद्धार्थ से नाराजगी जताई थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने सिद्धार्थ को ट्विटर पर डांट लगा दी है। नीतू ने ट्वीट किया, ‘सिद्धार्थ आप खुशकिस्मत हैं जो एक बाहरी आदमी होने के बावजूद आप बॉलीवुड के बेस्ट लोगों के साथ काम कर रहे हो। लेकिन इसके बाद भी आप भोजपुरी के बारे में ऐसे घटिया शब्द इस्तेमाल कर रहे हो, आपको शर्म आनी चाहिए।’ये बात भी भुलाई नहीं जा सकती कि हमारे हिंदी सिनेमा को आगे तक ले जाने में रीजनल भाषाओँ का बड़ा योगदान है। इन्हीं भाषाओँ के चलते हम अपनी ऑडियंस के साथ संपर्क बना पाते हैं।
Read This - इन पॉपुलर भोजपुरी स्टार्स की बीवियों को जानते हैं आप ?
Read This - टॉप भोजपुरी गाने वीडियो - भोजपुरी न बोलने वालों को भी खूब पसंद हैं
वैसे बीते कई दशकों में छोटे शहरों के नाम पर पंजाब के गांव-कस्बे दिखाने वाला बॉलीवुड अब यूपी की तरफ सरक गया है। अब जब भी किसी फिल्म की कहानी में छोटे शहर को दिखाने की बात निकलती है तो फिल्म डायरेक्टर यूपी के शहरों में पहुंच जाते हैं। ऐसी फिल्मों के डायलॉग में एक बड़ा कॉम्बिनेशन हिंदी और भोजपुरी मिक्स डायलॉग और गानों का होता है। उदाहरण के लिए ‘दबंग’ फिल्म के गाने ‘फुलौरी बिना चटनी’ पर डांस करते हुए सलमान खान को याद कर लीजिए।
लगता है सिद्धार्थ ये भूल गए थे कि जिस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वो कामकर रहे हैं उसी इंडस्ट्री के बड़े बड़े सुपरस्टार भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। बॉलीवुड के ये बड़े सितारे भोजपुरी फिल्मों में कर चुके हैं काम -
1. अजय देवगन
2006 में आई भोजपुरी फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’ में अजय देवगन ने पुलिस इंस्पेक्टर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण रोल किया था। इस फिल्म के मेन हीरो भोजपुरी सुपरस्टार और अब भाजपा नेता बन चुके मनोज तिवारी थे।
2. अमिताभ बच्चन
क्या बॉलीवुड में किसी का अमिताभ से बड़ा नाम है ? नहीं। लेकिन ये जानकर आपको शायद विश्वास न हो बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ ने तीन भोजपुरी फिल्मों ‘गंगा’, ‘गंगोत्री’ और ‘गंगा मैया’ में काम किया है। फिल्म ‘गंगा मैया’ में तो उनके साथ उनकी पत्नी जया बच्चन की भी बड़ी भूमिका थी।
3. हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ रहीं हेमा मालिनी ने भी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी फिल्म ‘गंगा’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल निभाया था।
4. मिथुन चक्रबर्ती
बॉलीवुड सुपरस्टार रहे मिथुन चक्रबर्ती आज भी बॉलीवुड फिल्मों में बहुत अच्छे रोल निभाते दिखाई देते हैं। लेकिन आपको शायद पता नहीं होगा कि मिथुन ने भोजपुरी फिल्म ‘भोले शंकर’ में काम किया है। ये फिल्म भारत और विदेशों में एक साथ रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में मनोज तिवारी भी उनके साथ थे।
5. जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ने भोजपुरी फिल्म ‘खलनायक’ में मेन विलेन का रोल किया था। इस फिल्म के हीरो मनोज तिवारी थे।
6. प्रियंका चोपड़ा
इस लिस्ट में प्रियंका का नाम नाम देख कर आपको हैरानी ज़रूर हुई होगी। ये सब जानते हैं कि प्रियंका केवल बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका का एक प्रोडक्शन हाउस है ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’। प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस से पिछले साल एक पंजाबी फिल्म भी आई थी। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि प्रियंका के प्रोडक्शन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ 2016 में रिलीज़ हुई थी।
Read This - बॉलीवुड में नाकाम होने के बाद भोजपुरी फिल्मों ने संभाला इन एक्टर्स का डूबता हुआ करियर !
Read This - Top 10 भोजपुरी गाने - यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा बार देखे गए