पत्नी काजोल और बच्चों संग पेरिस में मनाया अजय देवगन ने अपना बर्थडे !
Updated : April 03, 2018 10:18 AM ISTअभी कल यानी 2 अप्रैल को ही अजय देवगन ने अपना 48वां बर्थडे मनाया है। उन्होंने ये खास दिन अपनी फैमिली यानी पत्नी काजोल बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ फ़्रांस की राजधानी पेरिस में मनाया। वैसे अजय देवगन को कम ही देखा गया है जब वो पत्नी और बच्चों के साथ विदेश छुट्टियों पर जाये। लेकिन ये मौका थोडा खास था।। अजय ने कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की हैं। जो बेहद खूबसूरत हैं।
अजय देवगन ने रिजेक्ट की थीं बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर ये 4 फ़िल्में !
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Before & After. pic.twitter.com/SoiIgSNlfU
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 2, 2018
इन तस्वीरों में हमें नवविवाहिता जोड़ी वत्सल सेठ और इशिता दत्ता भी नज़र आ रहे हैं। लगता है ये दोनों भी अब अपने हनीमून पर निकले हैं। वैसे इन्हें वूलेन कपड़ों में देख कर हम पेरिस के मौसम का अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वहां इस वक़्त कड़ाके की ठंड पड़ी हुई है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Fêtes d'anniversaire à Paris. pic.twitter.com/N7sT2pGS2k
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 2, 2018
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Punjab Da Sher@ParmishVerma @KumarMangat @AbhishekPathakk @ADFfilms @PanoramaMovies @OmjeeGroup pic.twitter.com/PnfmPf1YHG
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 2, 2018
बर्थडे के इस खास मौके पर अजय देवगन ने फिल्म ‘सिंघम’ का एक पोस्टर शेयर किया। जी नहीं, ये ‘सिंघम 3’ नहीं बल्कि पंजाबी में बनने वाली फिल्म होगी, जिसे अजय देवगन ही प्रोड्यूस करेंगे। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज़ की जाएगी।