दर्शकों को पसंद आई अजय देवगन की 'रेड', सिर्फ 3 दिन में कमाए इतने करोड़ !
Updated : March 19, 2018 11:00 AM ISTअजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ रिलीज़ के बाद से ही धमाका कर रही है। आलोचकों के साथ ये फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले दिन 9.75 करोड़, शनिवार को 13.25 करोड़ और रविवार को 17 करोड़ की कमाई की। फिल्म का कुल बजट 70 करोड़ के करीब है और फिल्म ने पहले ही वीकेंड पर 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ फिल्म ‘पद्मावत’ के बाद ये दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने पहले वीकेंड पर 40 करोड़ का आंकड़ा छुआ हो।
फिल्म ‘नो वन किल्ड जसिका’ और ‘आमिर’ जैसे अलग मुद्दे पर फिल्म बना चुके राजकुमार गुप्ता अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ को भी डायरेक्ट किया है। फिल्म ‘रेड’ एक असल कहानी पर आधारित है। 1981 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में एक बड़े उद्योगपति सरदार इंदर सिंह के घर छापा मारा गया था। जहां 420 करोड़ के गहने और कैश बरामद किया गया था। ये उस समय का सबसे बड़ा छापा था। जिसके चर्चे सालों तक बंद नहीं हुए। इस कहानी के असल हीरो लखनऊ के इनकम टैक्स कमिश्नर शारदा प्रसाद पांडे थे, जिसका किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं। अजय देवगन को वापस उसी एंग्रीमैन के अवतार में देख कर उनके फैंस बहुत खुश हैं। और उम्मीद की जरी है कि ये फिल्म जल्द कई और रिकॉर्ड तोड़ेगी।